Published On : Fri, Feb 14th, 2020

Horoscope Today, 14 February 2020 Rashifal : आज कन्या राशि में धन लाभ योग, आपके सितारे क्या कहते हैं

Advertisement

मेष: Horoscope Today (आज का राशिफल) शुक्रवार 14 फरवरी को दिन रात चंद्रमा का संचार तुला राशि में होगा जो शुक्र की राशि है। इस राशि में गोचर करते हुए चंद्रमा कन्या राशि में धन प्राप्ति का योग बना रहा है अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें।

आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन। नौकरी में जहां आप उत्साहित होकर कार्य करेंगे वहीं व्यवसायियों को कारोबार में धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन में रोमांच और उत्साह बना रहेगा। मौज शौक पर कुछ धन खर्च होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज समय और परिस्थिति के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन सुखद रहेगा। कोई उपहार भी आज मिल सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: आज का दिन उथल-पुथल भरा रह सकता है। पारिवारिक जीवन के अलावा कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को लेकर भी आप तनाव में रहेंगे। वाणी और व्यवहार पर संयम रखकर काम करें। प्रेम संबंध के मामले में दिन उत्साहवर्धक रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए भी दिन उत्साहवर्धक रहेगा। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क: आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव और ज्ञान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement

सिंह: आज कहीं से कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिसको लेकर आप उत्साहित रहेंगे। छोटी बहन से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के सहयोग और प्यार से लव लव लाइफ और फैमिली लाइफ आनंद से बीतेगा। व्यवसाय में जोखिम लेना आज लाभप्रद रहेगा। भाग्य 61 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या: आज स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। शरीर में सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं। खान-पान के मामले में संयम बरतें, अधिक मीठा और बाहरी खाने से परहेज करें। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है। उधार लिया गया धन वापस मिल सकता है। कहीं से उपहार और लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आज आप सर्दी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं। मन भी अशांत और चंचल रह सकता है। कई विचार एक साथ दिमाग में आते-जाते रहेंगे। अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान करेगा, दूर की यात्रा से बचें। अजनबियों से सजग रहें, ज्यादा मेल-जोल ना बढ़ाएं। भाग्य 64 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। व्यावहारिकता से काम लेना आपके हित में रहेगा। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। लंबे समय से आपको जिसका इंतजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण हो सकती है। वाणी और सद्व्यवहार से लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: लंबे समय के लिए निवेश करना चाह रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है। आज किया गया काम भविष्य में आपको लाभ देगा। किसी नई योजना पर काम आरंभ होने का योग बन रहा है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी फैसला बहुत सोच-विचार करके करें। अजनबियों से सावधान रहें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई प्रिय चीज खो सकती है। पिता और अनुभवी लोगों से विचार करके काम करना फायदेमंद होगा। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु: कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है, काम का दबाव अधिक रहेगा। वैसे कुछ अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। कुछ ऐसे संयोग भी बनेंगे जिनकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में धन का लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सद्भाव और सहयोग से प्रसन्न रहेंगे। कुछ जरूरी खरीदारी भी हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन: आज किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनंद रहेगा। साझेदारी में लाभ का योग है। करियर में प्रगति होगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मन भटक सकता है। भाग्य 69 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.