Published On : Thu, Feb 13th, 2020

Horoscope Today, 13 february Rashifal: आज कुंभ संक्रांति जाने दिन कैसा गुजरेगा आपका

Advertisement

मेष: (Todays Horoscope) : आज चंद्रमा का संचार कन्‍या राशि में हो रहा है और चांद रात में तुला राशि में प्रवेश करेगा। आज ही सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है। आज कुंभ संक्रांति भी है। ऐसे में आज का दिन कैसा गुजरेगा।

मेष राशि वालों के लिए आज उन्नतिदायक दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शत्रु स्वतः परास्त होंगे। आज आपको धन के मामले में भी खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा को अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलेगी। महिलाओं का दिन भी सुकून से कटेगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। दोस्‍तों के साथ से आज आपको लाभ हो सकता है। नए वस्‍त्र और आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है, वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें। स्थिर सम्पत्ति के बारे में कोई फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों और अपनों से विचार-विमर्श अवश्य करें। एकाग्रता में कमी रहेगी। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क:आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। अपनों से पूर्ण सहयोग प्राप्‍त होगा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं और कहीं से शुभ मदद मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। प्रयासों से ही सफलता प्राप्‍त होगी। मेहनत के अनुपात में ही लाभ भी मिलेगा। शाम को वक्‍त मौज-मस्‍ती में बीतेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

कन्या: आज धन का आवागमन लगा रहेगा, जहां आय होगी वहीं अपव्यय के भी योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन निवेश करें। वरना हान‍ि का प्रसंग बन सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और बहस से दूर रहें। दुर्घटना की आशंका दिख रही है। भाग्‍य आज 61 फीसदी साथ देगा।

तुला: खर्च और कर्ज आज आपकी चिन्ता का कारण बन सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर कार्य करें, अनावश्यक खर्च से बचें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। अपने कुछ परायों जैसा व्‍यवहार कर सकते हैं। लेकिन आप धैर्य न छोड़ें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज बेहद शुभ दिन है। आज आपके कार्य बनते चले जाएंगे। पुरानी समस्याओं का अंत होगा और नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखें। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान, यश में वृद्धि होगी, पूजा-पाठ से मन-प्रसन्न रहेगा। दोस्‍तों के साथ समय अच्‍छा व्‍यतीत होगा। आपको अपने काम पर ध्‍यान देने की जरूरत है और फोकस करके सभी कार्यों को करें। अच्‍छे परिणाम शीघ्र प्राप्‍त होंगे। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

मकर: आध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। भाग्य आज आपका साथ देने के लिए है तत्पर, नए अवसर प्राप्त होंगे। लाभ उठाएं और आगे बढ़ें। दांपत्‍य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के सहयोग से दिन प्‍यार से बीतेगा। भाग्‍य आज 93 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और अजनबी लोगों पर भरोसा न करें वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं। दिन के पहले भाग में कुछ मुश्किल हो सकती है, शाम का समय सुख से कटेगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

मीन: जीवनसाथी का सहयोग और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। अपने कार्यों में प्रयास करते रहें तो सफलता मिलेगी। धन के मामले में भी आज लाभ होगा। मित्रों के साथ दिन सुख से बीतेगा और परिवार के लोगों का भी सहयोग प्राप्‍त होगा। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.