Published On : Mon, Jan 6th, 2020

Horoscope Today 6 january 2020: चंद्रमा का मेष में संचार, देखें कैसा बीतेगा नए साल का पहला सोमवार

Advertisement

मेष: चंद्रमा का संचार आज मेष राशि में हो रहा है और उसके बाद रात को 8 बजकर 36 मिनट पर वृषभ राशि में होगा। इससे कुछ राशियों को दिन के पहले भाग में लाभ होगा और कुछ को दिन के दूसरे भाग में फायदा हो सकता है। देखिए क्‍या कहता है आपका राशिफल…

आज कार्य बनने की खुशी प्राप्‍त होगी और साथ ही नए संपर्कों से भी लाभ होगा। सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी और महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। पति-पत्‍नी के बीच संबंधों में मिठास बढ़ेगी। संतान की तरफ से भी मन में संतोष रहेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। मेहनत करने से आपके सभी काम बनेंगे। आज के दिन किसी को उधार न दें। पैसों के वापस आने की उम्‍मीद न के बराबर है। बाहरी व्‍यक्ति को घर में लाने से पहले सोच लें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी, अनुकूल दिन है, लाभ निश्चित है। रुपये-पैसों के मामले में भी आज लाभ होता दिख रहा है। आज जमीन के सौदे के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं। इस सौदे में आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। लेकिन एक बार कागजों को जरूर जांच लें। यात्रा में लाभ होगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आंखें बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। दांपत्‍य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। बेहतर होगा कि आपसी चर्चा से बातों को सुलझाएं। संतान की वजह से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।

सिंह: भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना सकते हैं। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाग्‍य पर भरोसा करें और आगे बढ़ें। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको लाभ होगा। लंबे समय से रुके किसी कार्य के आज पूरा होने की उम्‍मीद है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

कन्या: व्यर्थ का वाद-विवाद हो सकता है। चोट-चपेट की आशंका है। अशान्त वातावरण से दूर रहें। यात्रा से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान करेगी। गरीबों को इस वक्‍त वस्‍त्र दान करने से आपको पुण्‍य की प्राप्ति होगी। वाहन धीरे चलाएं, अन्‍यथा दुर्घटना की आशंका है। क्रोध पर काबू रखें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

तुला: आपका प्रयास रंग लाएगा, शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे, अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। परिवार के सभी सदस्‍यों में मेलजोल बना रहेगा। आपके मन में कोई योजना जो बहुत दिन से बनी हुई है, अब परवान चढ़ सकती है। इसमें आपको पूरी तरह से लाभ भी होने की उम्‍मीद है। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: धन लाभ का योग है। बहुत समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। मनोकामना की पूर्ति होगी। आज शुभ दिन है। यात्रा मंगलमय होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। किसी अतिथि के घर आने से मन प्रसन्‍न रहेगा। माहौल खुशनुमा होगा। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

धनु: भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे, शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। वाणी पर संयम रखकर व्‍यवहार करना उचित होगा। परिवार के सदस्‍यों के साथ मिलकर रहें। किसी काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। बेटी के विवाह को लेकर परेशान हो सकते हैं। सोचसमझकर फैसला लें। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

मकर: अशुभ समाचार मिलने से तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना हो सकती है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। आज के दिन भावनाओं पर काबू रखकर ही कोई फैसला लें। बेहतर होगा कि आप सभी फालतू लोगों से इस वक्‍त दूरी बना लें और अपने काम में फोकस करें। भाग्‍य आज 45 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: यात्रा से लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आशानुकूल लाभ प्राप्‍त होगा। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्‍यवसाय में आपको आज अच्‍छे अवसर मिल सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और शत्रु पक्ष कमजोर होगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

मीन:रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है और धन का लाभ होगा। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। शाम के वक्‍त उपहार का लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का भी प्‍लान बन सकता है। मस्‍ती के साथ अपने प्‍यार का इजहार करें। वक्‍त आज आपके साथ है। भाग्‍य आज 84 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.