Published On : Mon, Nov 25th, 2019

राशिफल 25 नवंबर: तुला से जाते हुए चंद्रमा इन राशियों को कर जाएगा खुश

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार मध्‍यरात्रि के बाद तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होगा। जानें तुला राशि से जाते हुए चंद्रमा आपकी राशि को क्‍या देने वाला है?…

आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा, नए वस्त्रों की खरीदारी का योग है, मान-सम्मान प्राप्त होगा, मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है। आपका समय से बीतेगा। धन के मामले में आज आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। निवेश करने के लिए यह समय अच्‍छा है। भाग्‍य आज आपका 79 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्द्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। मित्रों और रिश्‍तेदारों से भी शुभ समाचार मिलने की उम्‍मीद है। कहीं से कोई रुका कार्य आगे बढ़ने की सूचना आपको इस वक्‍त मिल सकती है। परिवार के लोगों में आपसी सामंजस्‍य बनाकर चलना होगा। भाग्‍य आज 75 फीसदी आपका साथ देगा।

मिथुन: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। कलाकारों को उनकी प्रतिभा दूसरों के सामने साबित करने का मौका मिलेगा। खरीदारी करने जा सकते हैं। भाग्‍य आपका 78 फीसदी साथ देगा।

Advertisement

कर्क: आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा, संयमपूर्वक कार्य करें। वाहन चलाने में भी असावधानी होने से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। दोस्‍तों को साथ लेकर चलें, लेकिन आंख मूंदकर भरोसा करना अच्‍छी बात नहीं है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। दांपत्‍य के मामले में आपको थोड़ा सा सावधान रहने की जरूरत है। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। नई योजनाओं पर ध्‍यान देना सही रहेगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

कन्या: ग्रह-नक्षत्र आज आपको धन के लेन-देन पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। वाद-विवाद में वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें बंद करके भरोसा न करें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। वाहन चलाने में भी सावधानी रखें, अन्‍यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव करेंगे, घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। शाम के वक्‍त परिवार के सदस्‍यों के साथ कहीं घूमने-फिरने की प्‍लानिंग बन सकती है। आर्थिक मामलों में भी समय अच्‍छा चल रहा है। भाग्‍य आज 76 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: आज किसी से पैसों का लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें और वाणी पर संयम रखते हुए दूसरों से बात करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।

धनु:आज आपका दिन बहुत लाभदायी है, व्यापार या नौकरी में लाभ होगा, आय में वृद्धि होगी, वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। आज आपके लिए पूर्णतः लाभदायक दिन है। परिवार के साथ आपका समय आज बेहतरीन है। धन के मामले में आज आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। मेहनत का फल आपको अवश्‍य मिलेगा। दांपत्‍य जीवन में भी आपके संबंध मधुर होंगे। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके पदोन्नति के योग हैं, कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा में आपको अवश्‍य ही लाभ होगा। किसी महिला से आपको कार्यक्षेत्र के मामले में मदद मिलेगी। आप प्रशंसा के पात्र बन रहे हैं। भाग्‍य आज आपको 89 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। इस वक्‍त कोई ऐसा शख्‍स आपके लिए मददगार साबित हो सकता है जो आपका काफी करीबी है। भाग्‍य आज 79 फीसदी आपका साथ देगा।

मीन:सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। सेहत के मामले में मौसम आपको इस वक्‍त प्रभावित कर सकता है। वक्‍त थोड़ा प्रतिकूल है आपके लिए। सावधानी के साथ जीवन में आपको आगे बढ़ने की जरूरत है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.