Published On : Mon, Feb 23rd, 2015

भद्रावती : हंसराज अहीर लोकमान्य विद्यालय भद्रावती में सम्मानित

Advertisement

Ahir
भद्रावती (चंद्रपुर)। लोकसेवा मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्व. निलकंठराव उपाख्य बाबुराव पाटिल गुंडावार के जयंती समारोह के उपलक्ष पर लोकसेवा मंडल भद्रावती और लोकमान्य विद्यालय तथा कनिष्ठ महाविद्यालय भद्रावती की ओर से खाद व रसायन केंद्रीय राज्यमंत्री हंसराज अहीर का सम्मान किया गया.

इस दौरान लोकमान्य विद्यालय तथा कनिष्ठ महाविद्यालय भद्रावती में आयोजित इस समारोह कार्यक्रम में पूर्व सांस्कृतिक तथा पर्यावरण मंत्री संजय देवतले, लोकसेवा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत गुंडावार, सचिव मनोहरराव पारधे, शाला समिती अध्यक्ष विकास उपगल्ल्वार, सदस्य विठ्ठलराव पारधे, प्राचार्य विनोद पांढरे, उप प्राचार्य रेखा पबितवार, पर्यवेक्षक गोपाल ढेंगने, पर्यवेक्षक प्रा. चंद्रकांत देशपांडे, भाजपा के अशोक हजारे, अफजलभाई उपस्थित थे.

हंसराज अहीर को शाल, श्रीफल, स्मृती चिन्ह और मानपत्र देकर सम्मान किया गया. इस दौरान हंसराज अहीर ने शिक्षक और विद्यार्थियों के संबंध आधुनिक जीवन में कैसा हो इस पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन बंडू दरेकर, प्रास्ताविक विनोद पांढरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रा. सुरेश परसवार ने माना. कार्यक्रम में शिक्षक तथा प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.