Published On : Sat, Jan 4th, 2020

श्री लोहाणा महापरिषद का सम्मान समारोह आयोजित

Advertisement

नागपुर: श्री लोहाणा महापरिषद की मध्यस्थ महासमिति की सभा गोंदिया में संपन्न हुई। इससे पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन जलाराम लाॅन में किया गया. समारोह में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था व विभूतियों को विशेष अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में पूरे विश्व से संस्था के प्रतिनिधि भाग लेते हंै व अपने समाज की या व्यक्ति के समाज के प्रति अतुलनीय योगदान हेतु अवॉर्ड पाते हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष श्री लोहाणा सेवा मंडल, नागपुर को ज्ञाती हितार्थ किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उत्कृष्ट संस्था अवॉर्ड श्री लोहाणा महापरिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई कोटक व संपूर्ण कार्यकारिणी के हाथों व विदर्भ मध्यभारत के उपाध्यक्ष नरेंद्रभाई दावड़ा, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद भाई पटेलिया, सचिव कमलेश भाई वसाणी व अजय भाई वडेरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समिति की उपस्थिति में दिया गया।

Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समारोह में अध्यक्ष हंसमुखभाई सागलाणी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयंतीभाई चोटाई, पूर्व अध्यक्ष किरिटभाई वसाणी, संस्थापक सदस्य धीरजलाल तन्ना, संस्थापक सदस्य दामोदरदास लाखाणी, उपाध्यक्ष नरेशभाई वसाणी, कोषाध्यक्ष नितिनभाई गंडेचा, सहखंजाची जीतेन्द्र भाई खख्खर, सहसचिव जयेशभाई वसाणी, हिसाबी अधिकारी दिलीप भाई कारिया, सदस्य जयंत भाई गणात्रा, सहयोगी सदस्य हरीशभाई लखानी, अतुलभाई वसाणी, देवेन्द्र पोपट, कीर्ति भाई मजीठिया को सम्मानित किया गया.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement