Published On : Mon, May 1st, 2017

हनीट्रैप में फंसे दिल्ली के सांसद, महिला ने मांगे 5 करोड़ रुपए

Advertisement

नई दिल्ली। अब तक हनीट्रैप के कई मामले सामने आए हैं और इस बार इसका शिकार एक लोकसभा सांसद हो गए हैं। महिला ने अपने हुस्न के जाल में इस सांसद को फंसा लिया और अब उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग कर रही है। इसके बाद सांसद ने पुलिस में शिकायत की है कि एक हाई प्रोफाइल महिला ने उन्हें हनीट्रैप किया है।

सांसद का कहना है कि इस महिला की ओर से अब पांच करोड़ रुपए की भारी-भरकम रकम मांगी जा रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस के विशेष कमिश्नर मुकेश मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस को दी गई शिकायत में सांसद की ओर से कहा गया है कि महिला ने उन्हें अपने घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाया इसके बाद बेहोश होने पर आपत्तिजनक स्थिति में उनकी तस्वीर खींच लीं। सांसद का यह भी कहना है कि महिला ने उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है।

हनीट्रैप की फंसे सांसद की मानें तो आरोपी महिला अब उन्हें ब्लैकमेल कर इन तस्वीरों के बदले 5 करोड़ रुपए मांग रही है। शिकायत में कहा गया है कि अगर सांसद 5 करोड़ की यह रकम नहीं देते हैं, तो हनीट्रैप का यह गैंग उनकी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा। पैसा नहीं दिए जाने की स्थिति में आरोपी महिला ने सांसद को बलात्कार के मामले में फंसाने की भी धमकी दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.