Published On : Thu, Jun 20th, 2019

अपार्टमेंट के बेसमेंट का काला सच सीसीटीवी में हुआ कैद, समलैंगिक शोषण का वीडियो देख सब रह गए दंग, जाने आगे क्या हुआ

Advertisement

नागपुर: शहर में कई जगहों पर अय्याशी के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला सदर पुलिस स्टेशन की हद में सामने आया है. सदर स्थित एक चर्चित अपार्टमेंट समलैंगिग यौन शोषण का अड्डा बन गया है. अपार्टमेंट में जो सीसीटीवी लगाए गए हैं उससे इस बात की जानकारी सामने आई है. काटोल मार्ग से छावनी की ओर जानेवाले चौराहे पर स्थित इस अपार्टमेंट में कार्यालय और दुकाने हैं. अपार्टमेंट के बेसमेंट में पार्किंग बनी हुई है.

ऑफिस और दुकाने बंद होने के बाद बेसमेंट सूनसान होने के बाद यहां पर अय्याशी और अश्लील कृत्य किए जाते हैं. विकृत मानसिकता वाले लोग यहां आते हैं और ऐसे कामों को अंजाम देते हैं. रात में ही अपार्टमेंट के बेसमेंट में इस तरह के काम होने की वजह से पुलिस और अन्य लोगों का इस तरफ ध्यान नहीं जाता है. हालही में एक ऑफिस के कर्मियों को संदिघ्ध लोगों की आवाजाही यहां दिखाई दी. उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो मामले का पर्दाफाश हुआ.

अपार्टमेंट में नशे का सेवन भी किया जाता है. जानकारी के अनुसार यहां पहले मैच फीक्सिंग में लिप्त सट्टेबाज हुक्का पार्लर चलाता था. इस वजह से यहां युवाओं की काफी आवाजाही थी. हुक्का पार्लर बंद होने के बाद भी नशा करनेवाले लोग यहां आते जाते हैं.

इसकी जानकारी एनडीपीएस सेल को भी है बावजूद उसने कभी कार्रवाई नहीं की है. सीसीटीवी में दो युवक अश्लील हरकतें करते हुए नजर आए हैं. जानकारी है कि अपार्टमेंट के पास फ्लाईओवर का काम चल रहा है. इससे जुड़ा एक टेक्निशियन भी यहां का नियमित विजिटर है. वह मजदूरों और नाबालिकों को लालच देकर लाता है और उनसे जबरदस्ती करता है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.