Published On : Mon, Apr 27th, 2015

भद्रावती : 25 मई से मिलेगा घरपोच सिलेंडर

Advertisement


विधायक बालू धानोरकर को सौंपा ज्ञापन 

MLA Balu Dhaonrkar
भद्रावती (चंद्रपुर)। शहर के लिए एकमात्र इंडेन गैस एजेंसी द्वारा ग्राहकों को सेवा नही मिलने से 20 अप्रैल को ग्राहक मंच द्वारा ग्राहक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें ध्यान देकर विधायक बालू धानोरकर के उपस्थिति में एजेंसी संचालक और ग्राहक पंचायत की संयुक्त चर्चा लेने के लिए ग्राहकों की ओर से बालू धानोरकर को ज्ञापन सौंपा गया है. सभी बाते ध्यान में रखते हुए संचालक मंडल ने आगामी 25 मई से ग्राहकों को घरपोच सिलेंडर देने का आश्वाशन दिया.

यहा एक इंडेन गैस एजेंसी के करीब 12 हजार कनेक्शन है. इस एजेंसी का कार्यभार तालुका में फैला होने से कनेक्शन समय पर नही मिलता है. घंटो कार्यालयों में कतार में खड़ा रहना पड़ता है. कभी तो सिलेंडर भी नही मिलता. जिससे कनेक्शन धारकों को समय पर गैस सिलेंडर भी नही मिलता. कितने दिनों से नागरिकों का रोष बढ़ रहा है. यहा के भाकपा जिला सहसचिव राजू गैनवार ने भी इस लिए आंदोलन की चेतावनी दी है तथा भद्रावती के ग्राहक मंच ने इस परेशानी से तंग आकर इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया और उसमे 150 ग्राहकों ने हस्ताक्षर करके अपना रोष व्यक्त किया.

इंडेन गैस एजेंसी के ग्राहकों को हो रही परेशानी ध्यान में लेते हुए विधायक बालू धानोरकर के निर्देशन में एजेंसी के कार्यालय में चर्चा सत्र बुलाकर पूछा गया. इस दौरान ग्राहक पंचायत कर्मचारी, इंडेन गैस एजेंसी के संचालक, विधायक, नगराध्यक्ष, पत्रकार की संयुक्त चर्चा हुई. ग्राहकों की सभी बातें ध्यान में लेते हुए बालू धानोरकर, शिवसेना जिला प्रमुख तथा नगराध्यक्ष अनिल धानोरकर ने ग्राहक पंचायत प्रतिनिधी के सामने गैस एजेंसी के संचालक प्रशांत शिंदे से चर्चा की.

आगामी 25 मई से भद्रावती वासियों को घरपोच सिलेंडर देने का आश्वासन प्रशांत शिंदे ने दिया. इस दौरान विनोद वांढरे, राजू सिडाम, नितिन कवासे, रमेश फुलसुंगे आदि उपस्थित थे. गैस सिलेंडर कंपनी की ओर से जरुरी आपूर्ति करने के लिए चंदनखेडा मासटी गांव में अलग एजेंसी दी जाए जिससे ग्राहकों को परेशानी नही होगी. ऐसा इंडेन गैस एजेंसी के संचालक प्रशांत शिंदे का कहना है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.