Published On : Mon, Mar 5th, 2018

सारस्वत सिंध ब्राह्मणों का होली मिलन

Advertisement


नागपुर : सारस्वत सिंध ब्राह्मण मंडल का होली स्नेह मिलन पूज्य घाराई पंचायत हाल क्वेटा कॉलोनी में हर्षोउल्लास से सम्पन्न हुआ. सर्वप्रथम गौरी- गणेश, गायत्री माता व भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना महाआरती कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. मंच पर प्रमुख रूप से झूलेलाल मंदिर के महंत मोहनदास ठकुर,साई केशवदास जग्यासी,नाग-विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्य्क्ष सुरेश जग्यासी,समाजसेवी प्रताप मोटवानी,छापरु पंचायत के अध्य्क्ष हरीश सोमिया, घाराई पंचायत के अध्य्क्ष ईश्वरदास मुखी,ब्राह्मण सेना के संस्थापक अध्य्क्ष मनीष त्रिवेदी.

महिला अध्य्क्ष सौ.जयमाला तिवारी,खूबचंद आहूजा,ब्राह्मण मंडल के संरक्षक पं.रमेशलाल शर्मा,वरिष्ठ अध्य्क्ष पं. दयाल शर्मा,बंटी दुदानी,साई कमल जग्यासी,सचिन ठकुर उपस्तिथ थे.सभी का स्वागत भगवा टोपी पहनाकर व गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी.महंत मोहनदास ठकुर ने कहाँ की ब्राह्मण हमारे समाज के पूज्यनीय है.ब्राह्मणगण सभी एकजुटता बनाकर समाज का मार्गदर्शन करते रहे.

इस अवसर पर पं. मुरलीधर शर्मा,पुरषोत्तम फुलवानी,पं. अशोक शर्मा,विश्रामदास मगनानी,पं. सुनील शर्मा,तुलसीदास सोमयानी,पं. भूपेंद्र जोशी,प्रकाश शर्मा (महाराज),पं. दीपक शर्मा,ओमप्रकाश सुगंध,पं. राजेश शर्मा,आशीष मनवानी,लखन नागपाल,पं. विजय जोशी,पं.भावेश पुरोहित,पं.विजय शर्मा,शंकर सुगंध,हेमंत शर्मा,पं. सुनील(सूर्यकांत )शर्मा,जम्मुदास शर्मा,पं. जीतू शर्मा,नकुल शर्मा,राजेश शर्मा,बब्बू शर्मा आदि उपस्तिथ थे.अंत मे राजू महाराज शर्मा ने उपस्तिथ सभी गणमान्यों का अभिनंदन किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.