Published On : Mon, Aug 22nd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

वेकोलि में सदस्यता सत्यापन में HMS टॉप पर

Advertisement

– कामगार नेता शिवकुमार का विश्वास – 10 हजार का आंकड़ा करेंगे पार

नागपुर – कोल इंडिया (COAL INDIA) की अनुषांगिक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में श्रमिक संगठनों की सदस्यता सत्यापन (MEMBERSHIP VERIFICATION ) का पहला चरण रविवार को खत्म हो गया। पहले चरण में हिंद मजदूर सभा (HIND MAZDOOR SABHA) 8824 के आंकड़े साथ टॉप पर है।

16 अगस्त से पहले चरण का सदस्यता सत्यापन का कार्य शुरू हुआ था, जो 21 अगस्त को पूरा हुआ। HMS 8824 सदस्यों के साथ पहले नम्बर पर है। भारतीय मजदूर संघ (BMS) को 7595 सदस्यों समर्थन मिला है। 6558 सदस्यों के साथ एटक तीसरे स्थान पर है। इंटक के खाते में 4723 का आंकड़ा आया है।

2021 के सदस्यता सत्यापन में भी HMS करीब साढ़े नौ हजार सदस्यों के साथ टॉप पर था। दूसरे चरण का सदस्यता सत्यापन का कार्य 12 एवं 13 सितम्बर को होगा। इस चरण में करीब छह हजार सदस्यों का सत्यापन होना है। लिहाजा माना जा रहा है कि HMS 2021 के सदस्यता के आंकड़े को पार कर लेगा। चेक ऑफ सिस्टम में श्रमिक संगठन सीटू सम्मिलित नहीं है।

Advertisement

HMS से सम्बद्ध कोयला श्रमिक सभा (KSS) के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं JBCCI सदस्य शिवकुमार यादव ने कहा कि हम 10 हजार की सदस्यता के आंकड़े को पार करेंगे। यादव ने कहा कि श्रमिकों के हितों के लिए एचएमएस निरंतर लड़ाई लड़ रहा है। यही कारण है कि COAL SECTOR में HMS नम्बर एक पर है।इसलिए भी कि स्थानीय कांग्रेस नेता सह उनके कार्यकर्ता खुल कर समर्थन दे रहे,इंटक को दरकिनार कर ?

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.