Published On : Tue, May 29th, 2018

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का असर, बना बिजली खपत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Advertisement

Representational pic

मुंबई: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के चलते बिजली खपत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना है। बीते शनिवार को महाराष्ट्र में बिजली की मांग 23 हजार 987 मेगावाट तक पहुंच गई। बिजली मांग के मामले में यह अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड है। हालांकि भारी मांग के बावजूद कटौती नहीं करनी पड़ी लेकिन, जितनी बिजली महाराष्ट्र से हरियाणा को दी जाती है तकरीबन उतनी ही बिजली महाराष्ट्र वापस भी ले रही है।

देश में बिजली की सर्वाधिक खपत महाराष्ट्र में होती है। इसलिए इस मामले में महाराष्ट्र देश में पहले क्रमांक पर है। महाराष्ट्र ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अरविंद सिंह ने अमर उजाला को बताया कि इसके पहले बीते 23 अप्रैल को मुंबई को छोड़ कर राज्य में 20 हजार 340 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई थी।

परन्तु पिछले कुछ दिनों में बढ़ी गर्मी के चलते बिजली की ज्यादा मांग बढ़ी है। इसलिए यह आंकड़ा अब 23,987 मेगावाट तक पहुंच गया है, जिससे 23 अप्रैल की तुलना में बिजली की खपत 400 मेगावॉट अधिक हो गई है। अगर अकेले मुंबई की बात करें तो यहां 3241 मेगावॉट की खपत हो रही है।

महाराष्ट्र में बिजली की खपत बढ़ने के बावजूद अदला-बदली के तहत महाराष्ट्र से हरियाणा को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए 300 मेगावॉट बिजली दी जा रही है। वहीं, हरियाणा शाम के समय हरियाणा से महाराष्ट्र को 250 मेगावाट बिजली वापस मिलती है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.