नागपुर: हिंदुस्तान कालोनी परिसर के अपार्टमेंट में लावारिस खड़ी कार ने बुधवार की दोपहर खलबली मचा दी. बम होने के संदेह में बीडीडीएस स्क्वाड को जांच के लिए बुलाया गया. कार की जांच करने पर 53 पेटी देशी शराब बरामद हुई. तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली. अंबाझरी पुलिस ने कार और शराब जब्त कर ली है. अमरावती रोड पर हिंदुस्तान कालोनी में सुमन कैसल अपार्टमेंट है.
अपार्टमेंट की पार्किंग में एम.एच.03- बी.जे.9979 नंबर की एसयूवी लावारिस स्थिति में खड़ी थी. एक नागरिक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी. खबर मिलते ही अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची. कालोनी के एक-एक घर में जाकर पुलिस ने कार के बारे में पूछताछ की लेकिन मालिक की कोई जानकारी नहीं मिली. कार के सभी कांच काली फिल्म से ढके हुए थे.
इस वजह से अंदर क्या पता नहीं चल पा रहा था. आखिर बीडीडीएस को मौके पर बुलाया गया. बीडीडीएस के श्वान ने जांच की लेकिन कोई विस्फोटक नहीं होने का इशारा मिला. आखिर पुलिस ने कार के कांच फोड़ दिए. जांच करने पर देशी शराब की पेटियां दिखाई दी. कार की बीच वाली सीट निकाली गई थी. ड्राइवर सीट के पीछे से शराब की पेटियां भरी हुई थी.
जांच करने पर 53 पेटी शराब जब्त की गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुंबई शराब बंदी कानून के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने का प्रयास किया. गाड़ी तो रायगढ़ आरटीओ से पासिंग हुई थी, लेकिन इसका मालिक नाशिक निवासी समीर गयासुद्दीन शेख बताया जा रहा है. पुलिस ने कार और शराब जब्त कर ली है. कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है.
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





