Published On : Tue, Sep 21st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

भारतीय खान ब्‍यूरो मुख्‍यालय में हिंदी पखवाड़ा – 2021 का आयोजन

Advertisement

नागपुर : महानियंत्रक (प्रभारी) भारतीय खान ब्‍यूरो के निर्देशानुसार श्री पी. एन. शर्मा, मुख्‍य खान नियंत्रक (प्रभारी) भारतीय खान ब्‍यूरो की अध्‍यक्षता में भारतीय खान ब्‍यूरो (मुख्‍यालय), नागपुर में दिनांक 14/09/2021 को हिंदी पखवाड़ा – 2021 का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया तथा साथ ही हिंदी दिवस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय खान ब्‍यूरो के शीर्ष अधिकारीगण वेब-लिंक के माध्‍यम से जुड़े एवं कार्यक्रम में भाग लिया। इनमें श्री पंकज कुलश्रेष्‍ठ, मुख्‍य खान नियंत्रक (प्रभारी, एम.ई.एस.), डॉ. (श्रीमती) संध्‍या लाल, निदेशक (प्रभारी अयस्‍क प्रसाधन), श्री एस. के. अधिकारी, मुख्‍य खनन भूविज्ञानी एवं श्री अभय अग्रवाल, क्षेत्रीय खान नियंत्रक, तकनीकी सचिव एवं राजभाषा अधिकारी और भारतीय खान ब्‍यूरो, मुख्‍यालय के उनके अधीनस्‍थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रमुख रूप से भागीदारी की।

कार्यक्रम के आरंभ में श्री पी. एन. शर्मा, मुख्‍य खान नियंत्रक (प्रभारी) द्वारा राजभाषा प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। तत्‍पश्‍चात् श्री पंकज कुलश्रेष्‍ठ, मुख्‍य खान नियंत्रक (प्रभारी, एम.ई.एस.) द्वारा माननीय गृह और सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, श्री अमित शाह जी का संदेश वाचन किया गया। इसके बाद श्री अभय अग्रवाल, क्षेत्रीय खान नियंत्रक, तकनीकी सचिव एवं राजभाषा अधिकारी द्वारा माननीय संसदीय कार्य, कोयला तथा खान मंत्री, भारत सरकार श्री प्रल्‍हाद जोशी जी का संदेश वाचन किया गया।

तत्‍पश्‍चात् राजभाषा अधिकारी श्री अभय अग्रवाल द्वारा भारतीय खान ब्‍यूरो (मुख्‍यालय), नागपुर कार्यालय की गत वर्ष की हिंदी प्रगति रिपोर्ट प्रस्‍तुत की गई जिसके अंतर्गत वर्षभर में राजभाषा से संबंधित किए गए कार्य का लेखा – जोखा प्रस्‍तुत किया गया। इसके बाद श्री अभिनय कुमार शर्मा, सहायक संपादक द्वारा हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्‍न प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई ।

Advertisement

हिंदी पखवाड़े के दौरान हिंदी निबंध, टिप्‍पण आलेखन, हिंदी अनुवाद, राजभाषा हिंदी प्रश्‍नोत्‍तरी एवं हिंदी शुद्धलेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन / ऑफलाइन रूप से कोविड दिशा – निर्देशों के अनुरूप किया जाएगा ।

हिंदी पखवाड़ा के उद्घाटन समारोह का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन श्री अभिनय कुमार शर्मा, सहायक संपादक द्वारा दिया गया। उद्घाटन समारोह की सफलता हेतु हिंदी अनुभाग के श्रीमती मिताली चटर्ली वरिष्‍ठ अनुवाद अधिकारी, श्री असीम कुमार, कनिष्‍ठ हिंदी अनुवाद अधिकारी, श्री किशोर डी. पारधी, कनिष्‍ठ अनुवाद अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार सिन्‍हा, अवर श्रेणी लिपिक तथा श्री एन. एम. मोरे, प्रेसमैन ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.