नागपुर: हिंदी पत्रकार संघ मध्य भारत का उद्घाटन 14 सितंबर शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे पत्रकार भवन सभागृह धंतोली में होगा। पुलिस आयुक्त डॉ.भूषणकुमार उपाध्याय उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता वर्तमान दशा व दिशा विषय पर परिसंवाद का आयोजन भी किया गया है। परिसंवाद कार्यक्रम में विकास मिश्र संपादक लोकमत समाचार, मणिकांत सोनी संपादक दैनिक भास्कर, संजय तिवारी निवासी संपादक नवभारत, प्रदीप मैत्र अध्यक्ष तिलक पत्रकार भवन ट्रस्ट, ब्रम्हाशंकर त्रिपाठी महासचिव श्रमिक पत्रकार संघ नागपुर विशेष अतिथि रहेंगे। हिंदी पत्रकार संघ मध्यभारत के अध्यक्ष नंदकिशोर पुरोहित व महासचिव मनीष सोनी है। श्री सोनी के अनुसार हिंदी पत्रकार संघ के गठन की प्रक्रिया 8 माह से चल रही थी। इस संघ का उद्देश्य हिंदी को बढ़ावा देना, हिंदी पत्रकारों को एकजुट करना व हिंदी की सेवा करना है। साथ ही हिंदी भाषा विकास के कार्यों में सहयोग दे रहे लोगों को प्रोत्साहित करना है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से हिंदी की सेवा का नया संकल्प लेकर विविध रचनात्मक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




