Published On : Thu, Sep 29th, 2016

वेकोलि में हिंदी पखवाड़ा संपन्न

Advertisement

hindi-fortnight-concluded-at-wcl

नागपुर : वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में आज राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का समापन हुआ. कार्यक्रम में कम्पनी के निदेशक वित्त एस एम चौधरी, निदेशक तकनीकी टी एन झा, महाप्रबन्धक कार्मिक एवं राजभाषा प्रमुख इक़बाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे. अध्यक्षीय सम्बोधन में एस एम चौधरी ने कहा कि तकनीकी विभागों के कर्मी भी हिंदी में कुशलतापूर्वक कार्य कर सकते हैं. टी एन झा ने कहा कि संचार साधनों के माध्यम से हिंदी को बढ़ावा मिलता है. स्वागत भाषण इक़बाल सिंह ने किया.

आज सम्पन्न कम्पनी स्तरीय समारोह में, वित्तीय वर्ष 2015-16 के दौरान हिंदी में सर्वाधिक कार्य करने पर, `क` क्षेत्र में पाथाखेड़ा और `ख` क्षेत्र में वणी क्षेत्र को राजभाषा शील्ड से नवाज़ा गया. हिंदी पत्राचार की विभिन्न श्रेणियों में मुख्यालय के योजना/परियोजना, खानबचाव, जनसम्पर्क, एस.टी.आई. छिंदवाडा,मानव संसाधन विभाग, तथा चिकित्सा विभाग को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. हिंदी पत्राचार हेतु डॉ बेला भट्टाचार्या चिकित्सा सेवा प्रमुख, आशीष तायल उप प्रबन्धक जन सम्पर्क को क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान मिला.

पखवाड़ा के दौरान आयोजित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में सर्वश्री एस पी सिंह एवं वी के झा, निबन्ध प्रतियोगिता में सुरेन्द्र खरे तथा राजकुमार वर्मा, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आलोक कुमार और सचिन गर्ग, स्वरचित काव्य स्पर्धा में वी के झा हिंदी टिप्पण आलेखन में के के तन्ना और अन्न्म्मा चाको, काव्य प्रतियोगिता में गजेन्द्र तंवर एवं प्रवीण ठाकुर और स्लोगन प्रतियोगिता में दिव्या शर्मा एवं सचिन गर्ग और अन्ताक्ष्ररी प्रतियोगिता में वीणा मेगुरवार एवं मेघा पुजारी तथा के के तन्ना एवं प्रदीप अदुलकर को क्रमश: पहला और दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया.

समारोह का संचालन दिव्या शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन एस पी सिंह ने किया. सहायक प्रबन्धक राजभाषा डॉ मनोज कुमार ने पखवाड़ा की रिपोर्ट प्रस्तुत की. इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.