Published On : Sat, Sep 15th, 2018

श्री बिझांणी नगर महाविद्यालय में मनाया गया ‘हिंदी दिवस’

Advertisement

नागपुर: श्री बिझाणीं नगर महाविद्यालय के सभागृह में ‘हिंदी दिवस’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अफरोज शेख , प्रमुख अतिथि के रूप में नबीरा महाविद्यालय के डॉ. पी.के. तिवारी व हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. नीता सिंह उपस्थित थे.

हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया. इस अवसर पर नागपुर विश्‍वविद्यालय में हिंदी विषय में उच्चांक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का गौरव किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने हिंदी के महत्व को समझाया.

साथ ही संत कबीर व पंतजलि के तत्वों पर भी प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ अफरोज ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी का महत्व संपूर्ण विश्‍व ने माना है. आज हिंदी का प्रयोग हर क्षेत्र में किया जा रहा है. इस अवसर पर ली गई विभिन्न स्पर्धाओं में सफल विद्यार्थियों का सत्कार किया गया.

कार्यक्रम का संचालन पूजा मौर्य व आभार स्वप्नील वाठमोहे ने माना.

Advertisement

कार्यक्रम में डॉ युगेश्‍वरी डबली सहित अध्यापक वृंद व प्रशासकीय कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.