Published On : Wed, Dec 5th, 2018

स्विमिंग कॉम्पिटेशन में ऋतुजा ने जीता गोल्ड तो हिमानी ने पाए दो सिल्वर मेडल

Advertisement

नागपुर: सिंधुदुर्ग जिला स्विमिंग संगठन द्वारा पहले राष्ट्रीय महासागर स्वीमिंग प्रतियोगिता स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया मान्यता प्राप्त स्पर्धा में नागपुर की अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग खिलाड़ी ऋतुजा तलेगांवकर ने 5 किलोमीटर लंबे महासागर स्वीमिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया. यह राष्ट्रीय स्पर्धा मालवण के पास निवति सागर किनारे आयोजित की गई थी.

इसमें देशभर के विभिन्न ग्रुप से 600 स्वीमर्स ने हिस्सा लिया था. अंडर-19 लड़कियों के ग्रुप में ऋतुजा तलेगांवकर ने 5 किलोमीटर की दूरी 31 मिनट में तय कर लिया. ऋतुजा को इस जीत के लिए 5 हजार रुपए और सम्मान चिन्ह दिया गया और इजिप्ट में आयोजित प्रतियोगिता में उसके चयन के लिए उसे भारतीय जलतरन महासंघ की ओर से बधाई भी दी गई. ऋतुजा आंबेडकर कॉलेज की 12 की छात्रा है.

इसी के साथ ही हाल ही में रांची में दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय स्वीमिंग कॉम्पिटेशन में शहर की हिमानी फड़के ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए हैं. इस स्पर्धा का आयोजन सेंट्रल बोर्ड दी मिनिस्ट्री ऑफ़ यूथ अफेयर एंड स्पोर्ट भारत सरकार द्वारा रांची में किया गया था.

Advertisement

अंडर-17 ग्रुप में हिमानी फड़के ने 200 मीटर पर्सनल मिडले अंतर 2 मिनट 40 सेकंड में पूरा कर सिल्वर मेडल हासिल किया तो वहीं 800 मीटर फ्री स्टाइल गेम में उसने यह दूरी 10 मिनट 9 सेकंड में हासिल कर दूसरा सिल्वर मेडल हासिल किया. हिमानी महाराष्ट्र कामगार व अंबाझरी तालाब के पास स्थित शार्क एक्वेटिक स्पोर्टिंग एसोसिएशन के प्रशिक्षक संजय बाटवे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है. हिमानी संजुबा स्कुल की 10वी क्लास की छात्रा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.