Published On : Thu, May 24th, 2018

लगातार 11 वे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्री

Petrol Pump

नागपुर: लगातार डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों ने आम नागरिकों को हलाकान कर रखा है। गुरुवार को लगातार 11 वे दिन भी दाम में वृद्धि हुई, पेट्रोल 30 पैसे जबकि डीजल 20 पैसे से बढ़ा। इस वृद्धि के बाद विदर्भ के अमरावती में पेट्रोल के दाम देश में सबसे अधिक हो गया है।

अमरावती में गुरुवार को पेट्रोल 86 रूपए 52 पैसे जबकि डीजल 74 रूपए 11 पैसे में बिक रहा है। अमरावती के ही साथ राज्य के औरंगाबाद में भी पेट्रोल-डीजल का दाम देश में सबसे अधिक है। यहाँ पेट्रोल 86 रूपए 23 पैसे तो डीजल 73 रूपए 91 पैसे पर बिक रहा है।

Gold Rate
08 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,01,800 /-
Gold 22 KT ₹ 94,700/-
Silver/Kg ₹ 1,15,800/-
Platinum ₹ 46,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्री का सीधा असर देश के सामान्य नागरिकों को हो रहा है। डीजल के दाम में बढ़ोत्री का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ रहा है। जानकारों की माने तो हाल अगर ऐसा ही रहा तो पहले की महँगाई से जूझ रही जनता की परेशानी और बढ़ सकती है। क्यूँकि इसका सीधा असर आम जरुरत की चीजों पर होगा महँगाई और बढ़ेंगी।

नागपुर गुरुवार को डीजल का दाम 71 रूपए 82 जबकि पेट्रोल 85 रूपए 21 पैसे के दर से बिक रहा है।

Advertisement
Advertisement