
नागपुर: लगातार डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों ने आम नागरिकों को हलाकान कर रखा है। गुरुवार को लगातार 11 वे दिन भी दाम में वृद्धि हुई, पेट्रोल 30 पैसे जबकि डीजल 20 पैसे से बढ़ा। इस वृद्धि के बाद विदर्भ के अमरावती में पेट्रोल के दाम देश में सबसे अधिक हो गया है।
अमरावती में गुरुवार को पेट्रोल 86 रूपए 52 पैसे जबकि डीजल 74 रूपए 11 पैसे में बिक रहा है। अमरावती के ही साथ राज्य के औरंगाबाद में भी पेट्रोल-डीजल का दाम देश में सबसे अधिक है। यहाँ पेट्रोल 86 रूपए 23 पैसे तो डीजल 73 रूपए 91 पैसे पर बिक रहा है।
लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्री का सीधा असर देश के सामान्य नागरिकों को हो रहा है। डीजल के दाम में बढ़ोत्री का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ रहा है। जानकारों की माने तो हाल अगर ऐसा ही रहा तो पहले की महँगाई से जूझ रही जनता की परेशानी और बढ़ सकती है। क्यूँकि इसका सीधा असर आम जरुरत की चीजों पर होगा महँगाई और बढ़ेंगी।
नागपुर गुरुवार को डीजल का दाम 71 रूपए 82 जबकि पेट्रोल 85 रूपए 21 पैसे के दर से बिक रहा है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
मुंगसे फार्म पर अघोरी कृत्य, नौ गिरफ्तार #maharashtranews #crime #newsupdate #latestnews #aghori
भिवंडी में 9 टन मुदतबाह्य आटा जब्त #MaharashtraNews #NewsUpdate #FDA #LatestNews
भिवंडी में श्रद्धा के साथ मनाया मोहर्रम #maharashtranews #latestnews #moharam #newsupdate
निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल #MaharashtraNews #LatestNews #Andolan #karmachari
कामठी में महिला की निर्मम हत्या... #nagpurnews #crime #newsupdate #murder #LatestNews #kamthi








