Published On : Wed, Nov 8th, 2017

बेसा में पकड़ाया हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट, मोबाइल से निकले कई बड़े नाम!

Advertisement
Sex-Racket

File Pic

नागपुर टुडे: नागपुर सामजिक सुरक्षा पुलिस ने मंगलवार शाम हुडकेशवर थानान्तर्गत बेसा परिसर में एक छापामार कार्रवाई के दौरान एक हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। विभाग की प्रमुख पुलिस निरीक्षक शुभदा संखे को मिली गोपनीय सुचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में रैकेट चलाने वाली 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, साथ ही दिल्ली की 2 अन्य लड़कियों को छुड़ाया गया।

इन आरोपियों में अश्विनी उर्फ़ स्वीटी रंजीत मस्के, उम्र 40 साल, निवासी शाहु नगर और दूसरी आरोपी मोहिनी उर्फ़ प्राची मुरलीधर चानोरे उम्र 25 साल दर्शन कॉलोनी केडीके कॉलेज के पास नंदनवन की रहने वाली है।

इनके पास से 4 मोबाईल तथा एक वैगनार कार जब्त की गई है। महत्वपूर्ण बात यह है की जब्त चार मोबाईल में सभी रसूखदारों के मोबाईल नंबर है साथ ही वाट्सप चैटिंग का गहरा राज छुपा है। सामाजिक सुरक्षा पुलिस जब्त मोबाईल नंबर का सीडीआर निकालने में जुटी है। जाँच के दौरान बड़े नामो का खुलासा भी होने की संभावना बताई जा रही है।

फ्लाइट से आती हैं लड़कियां

सूत्र बताते हैं कि जिस्मफरोशी का ये गोरखधंधा पिछले कुछ दिनों से शुरू है। अश्विनी उर्फ़ स्वीटी ईस हाईप्रोफाईल रैकेट की सरगना बताई जा रही है। इसके पहले भी स्वीटी को 2016 में सामजिक सुरक्षा ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद स्वीटी और उसकी गैंग काफी सक्रिय हुई। नागपुर के कई रसूकदारों से स्वीटी के संपर्क है। साथ ही दिल्ली , बैंगलोर , कश्मीर , मुंबई , कोलकत्ता के वेश्या व्यवसाय में लिप्त मॉडल तथा जरुरतमंद लड़कियों के साथ दलालो के माध्यम से संबंध है। इन लड़कियों से 15 दिनों से लेकर 1 महीने तक का कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है। दलालो के माध्यम से लड़कियों को फ्लाईट से लाया जाता है।

5,000-10000 रुपये प्रति घंटा!

स्वीटी के पास खुद की एक वैगनार कार भी है। पिछले कुछ महीनों से स्वीटी और प्राची ने बेसा स्थित गायत्री नगर के पास राजस विघ्नहरता अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 302 में फ़्लैट किराये से लिया था। प्रति ग्राहक 5000 से 10000 के बीच एक घंटे का सौदा किया जाता था। पिछले कुछ दिनों से फ़्लैट की गतिविधिया को देख बस्ती के लोगो को शक होने लगा। किसी ने इसकी जानकारी सामाजिक सुरक्षा विभाग की पुलिस निरीक्षक शुभदा संखे को दी। शुभदा संखे ने छापा मारने की योजना बनाई। पंटर को भेजा गया। सौदा होने के बाद पंटर के इशारे पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए सेक्शन 370 ,34 सहकलम 3 ,4,5,7 अनैतिक व्यापार (प्रतिबंधक )अधिनियम 1956 के तहत पुलिस स्टेशन हुडकेश्वर में दर्ज किया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त प्रभारी (आर्थिक ) संभाजी कदम इनके मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा विभाग क्राईम ब्रांच की पुलिस निरीक्षक शुभदा संखे ,सहपोलिस निरीक्षक अनुपमा जगताप , सहपोलिस निरीक्षक अमिता जयपुरकर , हेडकॉन्स्टेबल अजय जाधव , विजय गायकवाड़ ,दामोदर राजुरकर ,महिला नायक पोलिस सिपाही मंजू फुलबांधें , महिला पोलिस सिपाही छाया राऊत ,पूनम रामटे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.