Published On : Thu, Aug 23rd, 2018

हाईकोर्ट ने दो सप्ताह आगे बढ़ाई सिंचाई घोटाले की सुनावाई

Advertisement

bombay-high-court

नागपुर: मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने बहुचर्चित सिंचाई घोटाले की सुनावाई दो सप्ताह आगे बढ़ा दी है. साथ ही न्यायालय की ओर से घोटाले के जांच की प्रगति रिपोर्ट राज्य सरकार से माँगी है. संबंधित न्यायालय में इस मामले को लेकर दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई करने का भी निर्देश उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने दिया है.

इससे पहले गत माह की सुनावाई के समय न्यायालय ने विदर्भ के सिंचाई घोटाले संदर्भ में दायर आरोप पत्र पर विशेष न्यायाल में ३ माह सुनावाई पूरी करने, उसके लिए दैनिक सुनवाई लेने, अधिकारियों के ख़िलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए एसीबी के प्रलंबित प्रस्तावों पर राज्य सरकार को हफ़्ते भर में निर्णय लेने का स्पष्ट आदेश दिया था. साथ ही विशेष जांच दल की मंद गति पर तीव्र नाराजी ज़ाहिर की थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.