Published On : Sat, Sep 20th, 2014

अमरावती : हेमंत निखाड़े को तंटामुक्ति पत्रकारिता पुरस्कार

Advertisement

 

Hemant Nikhade

हेमंत निखाड़े

अमरावती । राज्य शासन ने शुरू किए महात्मा गांधी तंटामुक्ति गांव अभियान के अंतर्गत पत्रकारिता पुरस्कार सन 2012-13 के लिए अमरावती जिला के प्रथम क्रमांक का तंटामुक्ति पत्रकारिता पुरस्कार गुरुकुंज मोझरी (अमरावती) के युवा पत्रकार हेमंत किसनराव निखाड़े को दिया गया है. तंटामुक्त गांव अभियान के अंतर्गत अपने लेख से व्यापक स्तर की प्रसिद्धि देनेवाले पत्रकारों को हर साल राज्य शासन की ओर से यह पुरस्कार दिया जाता है.

हेमंत निखाड़े, पिछले 10 सालों से तिवसा तालुका से विविध समाचार पत्र के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यरत हैं, अपनी पत्रकारिता में राज्य शासन के तंटामुक्त गांव अभियान को महत्व देकर अधिक से अधिक लिखकर व्यापक प्रसिद्धि का कार्य किया है. इस कार्य की शासन स्तर पर सराहना करके सन 2012-13 इस वर्ष के लिए हेमंत निखाड़े का जिले के प्रथम पुरस्कार के लिए चुनाव हुआ है.

तिवसा तालुका के युवा पत्रकार हेमंत निखाड़े को लगातार तीसरी बार यह पुरस्कार मिला है. इसके पहले निखाड़े को सन 2010-11 में जिला का प्रथम, 2011-12 में द्वितीय और फिर से 2012-13 के लिए प्रथम पुरस्कार शासन ने जाहिर किया. इस पुरस्कार में कैश 25 हजार रुपये,शाल और श्रीफल शामिल है. उन्होंने पुरस्कार का श्रेय सभी समाचार पत्र क्षेत्र के संपादक, जिला प्रतिनिधी और पत्रकार मित्रों को दिया है. निखाड़े को मिल रहे पुरस्कार के लिए सभीं ओर से अभिनंदन व्यक्त किया जा रहा है.

जिद,सब्र और मेहनत का पुरस्कार
पत्रकारिता के व्यापक लिखावट के लिए जिद,सब्र और मेहनत की आवश्यकता होती है और यह तंटामुक्त पुरस्कार उसीका नतीजा है. ऐसी प्रतिक्रिया हेमंत निखाड़े ने व्यक्त की है. इस पुरस्कार के आधार पर और तंटामुक्त अभियान के लिए जुनून देखते हुए हेमंत निखाड़े को पिछले वर्ष गुरुदेवनगर के गांववासीयों ने तंटामुक्त अध्यक्ष पद पर चुना गया. गांववासियों ने जो मुझपर विश्वास दिखाया उसपर खरा उतरकर राष्ट्रसंत के गुरुदेव नगर को भी इस वर्ष तंटामुक्त गांव पुरस्कार का सम्मान दिलाने हमेशा तत्पर रहुंगा ऐसा हेमंत निखाड़े ने अपने प्रतिक्रिया में कहा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.