नागपुर: शहर पुलिस आयुक्त ने आज सख्त आदेश जारी कर सभी पुलिस कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए दुपहिया चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही यह भी आदेश दिया है कि जो भी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया जाएगा, उसके सर्विस शीट में इसका उल्लेख कर दिया जाएगा।
आयुक्त ने सभी पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से यातायात नियमों का पालन करने का आदेश देते हुए यातायात विभाग के इंस्पेक्टरों, सहायक इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों को यह भी निर्देश दिया का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर जो भी कार्रवाई की जाती है, उसकी जानकारी यातायात उपायुक्त को प्रतिदिन देनी है।
जानकारी के अनुसार यातायात विभाग के पुलिस अधिकारियों को यह भी आदेश दिया गया है कि प्रतिदिन 25 ऐसे पुलिस कर्मियों पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं और इसकी जानकारी यातायात पुलिस उपायुक्त को भी दी जानी चाहिए।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




