Published On : Wed, Jun 6th, 2018

दिल्‍ली-एनसीआर में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना

Advertisement

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है. बारिश के साथ ही तेज आंधी चलने की भी आशंका है. राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अल सुबह से ही तेज हवाओं का दौर जारी था और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दिल्‍ली-एनसीआर के प्रमुख क्षेत्रों और झज्‍जर, करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, मेरठ में भी तेज बारिश हो सकती है.

वहीं, दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून तेजी से उत्‍तर भारत की तरफ आ रहा है. आज मॉनसून के महाराष्‍ट्र में पहुंचने की संभावना है. इससे पहले दक्षिण पश्चिम मॉनसून के मुंबई, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सात जून तक पहुंचने की संभावना जताई गई थी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया था कि ‘अगले 48 घंटों के हमारे पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून दक्षिणी कोंकण, गोवा और मुंबई में सात जून को पहुंच सकता है, जहां से वह महाराष्ट्र के उत्तरी भागों की ओर आगे बढ़ेगा’. उन्होंने कहा, ‘मॉनसून की शुरुआत के बाद इन इलाकों में अगले 24 घंटों में भयंकर बारिश होने की आशंका है’.

अधिकारी ने कहा कि मछुआरों के लिए अरब सागर में ज्यादा आगे नहीं जाने के संदर्भ में भी चेतावनी जारी कर दी जाएगी. पिछले कुछ दिनों से महानगर में मानसून पूर्व बारिश जारी है. बारिश संबंधी घटनाओं में तीन लोगों की जान जा चुकी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.