Published On : Fri, May 12th, 2017

जिल्हाधिकारी स्थित कोषागार कार्यालय में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज हुए जलकर खाक

Advertisement


नागपुर:
 नागपुर के जिल्हाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोषागार कार्यालय में शुक्रवार को शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई. जिसके कारण कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ कई इलेक्ट्रिकल उपकरण भी जलकर खाक हो गए. यह आग दोपहर दो बजे के करीब लगी थी. आग लगने से पहले कार्यालय में दो बार बिजली गुल हुई थी. जैसे ही आग लगी कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्युशर से आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग नहीं बुझने पर कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी. जिलाधिकारी कार्यालय का मामला होने से दमकल की आठ गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची. जिसमे से तीन दमकल गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया.

कार्यालय के भीतर धुंएं का गुबार बढ़ जाने से कार्यालय के कांच तोड़े गए. इस दौरान नीचे खड़ा एक कर्मचारी कांच से घायल हो गया जिसे उपचार के िलए अस्पताल भेजा गया है. इस आग में जिल्हाधिकारी कार्यालय के बिल से जुड़े कई कागजात मौजूद थे जो जल चुके हैं. कागजात के जलने से अब अधिकारियों को और कर्मचारियों को काफी परेशान होना पड़ेगा.

आगजनी में कार्यालय में रखे 9 कंप्यूटर, 3 फैन और कई टेबल कुर्सियां भी जल चुकी हैं. कर्चारियों ने बताया कि 2010 में भी इस तरह की आग इसी विभाग में लग चुकी है. जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को भी नकारा नहीं जा सकता.



Koshagar Office Fire

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.