Published On : Mon, May 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

देर रात तक हवा में गर्मी, 12 मई तक हीटवेव का कहर

Advertisement

नागपुर. मई का महीना हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तप रहा है. आगामी कुछ दिनों तक सूरजदेव कहर बरपाने वाले हैं. मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों तक यानी 9 से 12 मई तक हीटवेव की चेतावनी दी है. पारा 45 डिसे से ऊपर पहुंच सकता है. मौसम के जानकारों का अनुमान है कि इस वर्ष गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. हालांकि बीते वर्ष 2021 के मई महीने में सर्वाधिक तापमान 43.9 डिसे तक ही गया था लेकिन इस वर्ष यह 45.6 तक तो कुछ दिन पहले पहुंच चुका है.

हालांकि अभी पारा कुछ कम हुआ है लेकिन हवा में गर्मी देर रात तक बरकरार है. दिन में लोगों की हिम्मत घर से बाहर निकलने की नहीं हो रही है. झुलसाने वाली गर्म हवा और चटके लगने वाली तेज धूप के साथ ही बदली वाला उमस भरा मौसम बीते कुछ दिनों से बेचैन कर रहा है.

संडे को भी धूप-छांव का मौसम बना रहा लेकिन तपती गर्मी का कहर बरकरार रहा. दोपहर को जलन सी महसूस हो रही थी. देर रात तक हवा में गर्मी थी जो वाहन चलाते समय शरीर के खुले हिस्सों में महसूस हो रही थी. मौसम विभाग ने संडे को सिटी का अधिकतम तापमान 43.0 डिसे दर्ज किया जो औसत से 0.7 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 0.9 डिग्री कम रहा. न्यूनतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा 4.0 डिग्री की कमी आई है.

4 दिन रहना होगा सतर्क
मौसम विभाग ने 9 से 12 मई तक सिटी सहित विदर्भ के वर्धा, चंद्रपुर, अकोला, यवतमाल और वाशिम में यलो अलर्ट की चेतावनी दी है. इस दौरान उक्त शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिसे या उससे ऊपर भी जा सकता है. मौसम जिस तरह से कहर बरपा रही है उससे तो यह भी संभावना है कि इस बार पारा 47 डिसे के करीब पहुंच जाए. विभाग ने 14 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहने के संकेत दिए हैं. 13 व 14 मई को हालांकि आंशिक बदली वाला मौसम रहेगा लेकिन तापमान 42-43 डिसे से कम नहीं होने वाला है. यह भी कहा जा रहा है कि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से पहले दस्तक दे सकता है. मानसून आगमन के कुछ दिन पूर्व गर्मी भी अपने शबाब पर होती है.

Advertisement

बीते 10 वर्षों का सर्वाधिक तापमान (मई) वर्ष
अधिकतम 44 डिसे से अधिक के दिन

2021 43.9 00
2020 47.0 12
2019 47.5 25
2018 46.7 21
2017 46.2 16
2016 46.6 18
2015 47.1 14
2014 45.6 05
2013 47.9 24
2012 46.9 14

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.