Published On : Sat, Jan 11th, 2020

दिल की बात सांवरे के साथ का 12 को भव्य आयोजन

Advertisement

नागपुर: दिल की बात सावरे के साथ श्याम बाबा के भजनों का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमे बाबा का भव्य दरबार कोलकाता से आये कारागिर बनाने जा रहे है। बाबा के दरबार को भव्य बनाने इतरो की खुशबू, छप्पन भोग, और बाबा का अलौकिक श्रृंगार देखने को मिलेगा। 12 घंटे का यह विशाल भव्य कीर्तन श्याम बाबा के भव्य भजनो का गुणगान करेगा।

जिसमे जयपुर से उमा लहरी, कोलकाता से लव अग्रवाल, कोलकाता से ही विवेक शर्मा(जीतू), नागपुर से श्याम- शुभम, रोहित मिश्रा , तथा स्मिता गनुवाला बाबा को सुमधुर भजनों से रिजाएँगे।

कीर्तन में बाबा के भक्तों के लिए दिनभर प्रसादी की व्यवस्था , व अन्य शहरों से आने वाले भक्तों के ठहरने व प्रसादी के व्यवस्था हरियाणा भवन, वर्धमान नगर, नागपुर में की गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.