Published On : Tue, Jun 15th, 2021

हेल्थ विथ योगा: अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क योगा ट्रेनिंग 30 जून तक

नागपुर, पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघटन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा 11 जून से 30 जून तक निशुल्क योगा ट्रैनिंग वेब के द्वारा पूरे देश विदेश में दी जा रही है।

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि इस आयोजन की संयोजिका डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी के नेतृत्व में महिला टीम महाराष्ट्र की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार महासचिव सुनीता जेसवानी, कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी महाराष्ट्र युवा टीम अध्यक्ष रीत रूपानी कार्याध्यक्ष डॉ रिचा सुगन्ध, महासचिव शिल्पा तलरेजा, पूर्व नागपुर महिला टीम अध्यक्ष अर्चना छाबरिया, हितिशा मुलतानी मीता चावला महासचिव कंचन चंदवानी द्वारा सयुंक्त रूप से यह आयोजन किया जा रहा है।मोटवानी ने बताया कि 21 जून अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर वर्धमान नगर सिंधु भवन में शाम 5 से 6 तक कार्यक्रम आयोजित होंगा जहाँ वेब के माध्यम से पूरे विश्व के सभी समाज योगा ट्रेनिंग से जुड़ेंगे।

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संयोजक डॉ भाग्यश्री खेमचंदनी ने बताया कि 11 जून से रेणु सेसवानी शाम 6.30 से 7.30 तक निशुल्क योग क्लासेस वेब के माध्यम से ले रही है। सबेरे 7.30 से 8.30 तक योगा ट्रेनर पूनम मोटवानी और कंचन चंदवानी अपनी सेवाएं दे रहे है।।यह ट्रेनिंग 30 जून तक जारी रहेगी।।डॉ हिना मुनियार सुनीता जेसवानी और रीत रूपानी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सिंधु भवन में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में विजेताओं को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।।।योगा ट्रेनर और कार्यक्रम संयोजिका का भी सत्कार मोटवानी के हस्ते किया जाएगा।।।पूरी टीम ने सभी से अधिक से अधिक जुड़ने का आग्रह किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement