Published On : Wed, Jun 6th, 2018

स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मंजूर नहीं, मंत्रिमंडल बैठक में लिया हिस्सा

Advertisement

Deepak Sawant

मुंबई: सोमवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में भी हिस्सा लिया। बता दें कि डॉ. सावंत ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को इस्तीफा भेज दिया था। हालांकि न तो उद्ध‌व ठाकरे ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री से कहा और न मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया। 24 घंटे बाद भी उनके इस्तीफे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि शिवसेना अगले छह महीने तक उन्हें मंत्रिमंडल से नहीं हटाएगी, जैसा कि पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार में फौजिया खान के साथ हुआ था।

बता दें कि शिवसेना ने डॉ. दीपक सावंत को इस बार विधान परिषद की मुंबई स्नातक निर्वाचन सीट से उम्मीदवारी नहीं दी है। इस वजह से वह दोबारा विधान परिषद नहीं पहुंच सकते। विधान परिषद में उनका कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। उनकी जगह पर शिवसेना ने बोरिवली के विभाग प्रमुख विलास पोतनीस को उम्मीदवारी दी है। उम्मीदवारी नहीं मिलने से डॉ. सावंत नाराज थे और इसी तैश में उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को इस्तीफा भेज दिया।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उद्धव के बेटे व युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि डॉ. सावंत अब पार्टी के लिए काम करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को डॉ. सावंत ने भी मुंह खोला। उन्होंने कहा,कोट’मुझसे पार्टी प्रमुख नाराज नहीं हैं। जितना हो सका, मैंने बतौर स्वास्थ्य मंत्री काम किया। सबका काम तो शत-प्रतिशत नहीं हो सकता।’

डॉ. दीपक सावंत, स्वास्थ्य मंत्री

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.