Published On : Tue, Jan 9th, 2018

कचरा चुनने वालों का किया जा रहा स्वास्थ्य जांच

Advertisement

नागपुर: भांडेवाडी में वर्षों से शहरभर से रोजाना ११०० टन कचरा जमा किया जाता है. कचरे को सकारात्मक रूप से नष्ट करने में आज तक सफलता नहीं मिली तो दूसरी ओर रोजी-रोटी की खातिर इस कचरे से सूखा कचरा संकलन कई दर्जन भर स्थानीय नागरिक कर रहे हैं. इन्हीं के स्वास्थ्य पर चिंता प्रकट करते हुए नागपुर महानगरपालिका प्रशासन के साथ मनपा स्वास्थ्य विभाग ने आज स्वास्थ्य जांच का अभियान शुरू किया.

मौके पर उपस्थित मनपा स्वास्थ्य विभाग प्रमुख डॉक्टर प्रदीप दासरवार के अनुसार भांडेवाडी में शहरभर से गीला-सूखा कचरा संकलन कर भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में जमा किया जाता है. इस डंपिंग यार्ड में १०० से अधिक कचरा बीननेवाले पहुंचते हैं. क्योंकि वे भीषण गंदगी में रहते हुए कचरा संकलन कर रोज़ी रोटी का जुगाड़ करते हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य पर भी गंभीर परिणाम पड़ता है. ऐसे नागरिकों का खानपान उचित नहीं होने से शारीरिक रूप से काफी कमजोर होते हैं.

डॉक्टर प्रदीप दासरवार ने बताया कि ऐसी स्थिति में चूंकि कचरा मनपा द्वारा संकलन किया जाता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल मनपा की नैतिक जिम्मेदारियों में से एक है. इसलिए मनपा प्रशासन के मार्गदर्शन पर मनपा स्वास्थ्य विभाग ने आज ‘रैक पिकर्स’ याने कचरों में लाभकारी कचरा चुनने वालों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में लगाया है. मनपा स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सकीय जांच दल कचरा चुनने वालों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और उन्हें उनके अनुसार दवाइयों के साथ टॉनिक आदि उपलब्ध करवाने के साथ मार्गदर्शन भी करेंगे.


उल्लेखनीय यह है कि मनपा इन दिनों केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक बिन्दुओं पर खरा उतरने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा है, लेकिन मनपा के कुछ घाघ अधिकारी व कर्मी जो वर्षों से स्वस्थ्य विभाग में एक ही पद पर कुंडली मार बैठे हैं, वे मनपा प्रशासन के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.