Published On : Tue, Feb 13th, 2018

मुख्यमंत्री करें मुआयना नहीं तो सरकार के ख़िलाफ़ होगा आंदोलन – आशीष देशमुख

Advertisement

BJP-MLA-Ashish-Deshmukh

नागपुर: अपनी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने वाले बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने फिर एक बार मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अपने विधानसभा क्षेत्र में नुकसान भरपाई की माँग में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ उन्होंने रास्ता रोको आंदोलन भी किया।

देशमुख ने मुख्यमंत्री से खुद नुकसान का मुआयना करने की भी माँग की है। उन्होंने कहाँ खुद मुख्यमंत्री के इलाके में किसानो का इतना बड़ा नुकसान हो गया लेकिन वह किसानो का हाल लेने नहीं पहुँचे।

मुख्यमंत्री को आना ही होगा अगर वह नहीं आते है तो वो खुद सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। बोंडइल्लियॉ की वजह से नुकसान से प्रभवित किसानों को अब तक मदत नहीं मिली है। 70 फ़ीसदी जो किसान कर्जमाफी योजना में पात्र हो चुके है उन्हें अब तक मदत नहीं मिल पायी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.