Published On : Fri, Mar 17th, 2017

वीसीए पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश

Advertisement

VCA Stadium, Nagpur
नागपुर:
 बिना अनुमति के वीसीए ( विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ) द्वारा जामठा मैदान में मैच कराने के मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की अपील करते हुए वीसीए प्रशासन ने हाईकोर्ट का रुख किया था। इसी मामले की शुक्रवार को सुनवाई हुई जिस पर फैसला सुनाते हुए अदालत ने वीसीए पदाधिकारियों पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया।
29 जनवरी को वीसीए के जामठा स्थित मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच खेला गया था।

जिस पर आरोप लगे कि पुलिस से बिना इजाजत लेकर यह आयोजन हुआ। इस मामले में पुलिस विभाग ने जाँच कर वीसीए पदाधिकारियों के ख़िलाफ़ हिंगना पुलिस थाने में चार्जशीट भी दायर की थी। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य के महाधिवक्ता रोहित देव से मामले की जाँच कर रिपोर्ट अदालत को सौपने के लिए कहा था।

महाधिवक्ता द्वारा अदालत में जमा कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि वीसीए के पदाधिकारी नियमों का उल्लंघन करते दिखाई नहीं देते। इसलिए दर्ज की गई एफआईआर का कोई तुक ही नहीं बैठता। अदालत ने महाधिवक्ता की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए एफआईआर को रद्द करने का न सिर्फ आदेश दिया बल्कि पुलिस आयुक्त को फटकार भी लगाई। अदालत ने मामले में पुलिस के रवैये पर नाराजगी के साथ निराशा भी व्यक्त की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.