Published On : Thu, Jul 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

हजारीलाल अग्रवाल अध्यक्ष, रामप्रसाद अग्रवाल सचिव नियुक्त

Advertisement

श्री हरियाणा नागरिक संघ के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न

नागपुर: श्री हरियाणा नागरिक संघ के वर्ष 2022-25 तक के त्रैवार्षिक चुनाव हरियाणा भवन, वर्धमान नगर में हाल ही में सोत्साह संपन्न हुए. चुनाव में तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर हजारीलाल अग्रवाल व सचिव पद पर रामप्रसाद अग्रवाल चुने गए. वहीं उपाध्यक्षद्वय श्रीनिवास कान्होरिया, रामभगत अग्रवाल, सहसचिवद्वय अशोक कान्होरिया, रामअवतार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर शिवशंकर अग्रवाल को चुना गया.

कार्यकारिणी मंडल में मुरलीधर मित्तल, पवन अग्रवाल, सतीश जिंदल, राजेश पी.डी.एम, जीतेंद्र गोयल, सुशील अग्रवाल, भीमसेन गर्ग, नरेश अग्रवाल, नवल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिनेश गंगाराम अग्रवाल, रोशन तायल, अशोक अग्रवाल, वेणुगोपाल अग्रवाल, निशांत गर्ग का समावेश किया गया. चुनाव अधिकारी की मोहनलाल खेतान थे. सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. मंच संचालन नरेश अग्रवाल ने किया. आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.