Published On : Sat, Sep 27th, 2014

भंडारा : पेड न्यूज़ और विज्ञापन पर हो प्रभावी नियंत्रण

Advertisement


प्रसार माध्यम कक्ष में पहुंचे खर्च निरीक्षक प्रिय रंजन श्रीवास्तव

pic
भंडारा।
 अखबार और इलेक्ट्रॉनिक्स माध्यम की पेड़ न्यूज़ विज्ञापन का सटीक नियंत्रण करें, उसके खर्च का प्रतिवेदन रोज दिया जाये. इस कक्ष के द्वारा किये जानेवाले काम सही तरीके से कार्य करने के लिए कार्य का नियोजन करे, ऐसी सुचना समिति के सदस्यों से चर्चा करते दौरान निरीक्षक प्रिय रंजन श्रीवास्त ने दी. 60-तुमसर, 61-भंडारा व 62-साकोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अवधी में जिलास्तरीय प्रसार माध्यम व सनियंत्रण कक्ष को खर्च निरीक्षक श्रीवास्तव ने इस कक्ष द्वारा होनेवाले कार्य की जाँच की.

इस दौरान श्रीवास्तव समेत उपजिलाधिकारी चुनाव मिलिंद बनसोड, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी(पंचायत) आड़े, प्रसार माध्यम व सनियंत्रण समिति के सदस्य जिला कोषागार अधिकारी अमित मेश्राम, समिति के सदस्य जेष्ट पत्रकार वामनराव तुरीले, राजेश येरणे, अंकुश दीक्षित तथा आदि अधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्य सचिव तथा जिला माहिती अधिकारी मनीषा सावले के तरफ से इलेक्ट्रॉनिक मिडिया, स्थानिक केबल चैनल साथ ही सोशल मीडिया के सनियंत्रण के बारे में जानकारी ली. इस दौरान जिला समिति कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.