Published On : Mon, Oct 7th, 2019

सुराबर्डी में नवमी पर हुआ हवन पूजन

Advertisement

नौ देवियों की सुंदर झांकियों के हुए दर्शन


नागपुर: विश्व जागृति मिशन के दिव्य निर्मलधाम, सुराबर्डी आश्रम, अमरावती रोड में नौरात्रि के अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। नौ दिनों तक यहां विराजित नौ देवियों व माता वैष्णोदेवी की पिंडी का पूजन किया गया।नवमी पर शिवशिखर की गुफाओं में नवमी हवन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। आचार्य शिवदत्त मिश्र के आचार्यत्व में नौ देवियों के पूर्णाहुति अनुष्ठान विधि विधान से पूर्ण किए गए। विश्व जागृति मिशन के सभी पदाधिकारी, सदस्य व गुरुभाई परिवार के साथ हवन में शामिल हुए।

सफलतार्थ विश्व जागृति मिशन के सभी कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.