Published On : Wed, Sep 30th, 2020

हाथरस कांड: PM नरेंद्र मोदी ने की CM योगी से बात, कहा- दोषियों को मिले कठोरतम सजा

Advertisement

नागपुर– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाथरस कांड (Hathras Case) का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से बुधवार को फोन पर बातकर पूरे घटनाक्रम की जानकरी ली. प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले कठोरतम कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने कहा है कि दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो दूसरों के लिए नजीर बने. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री से हाथरस कांड को लेकर वार्ता हुई है. उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए. इससे पहले उन्होंने एक और ट्वीट किया था, जिसमें मामले की जांच एसआईटी से कराने और प्रकरण के मुक़दमे को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि एसआईटी सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और त्वरित न्याय के लिए मुक़दमे को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए.

सीएम योगी ने गृह सचिव भगवन स्वरुप की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की है. इसमें डीआईजी चंद्र प्रकाश और आईपीएस पूनम सदस्य होंगी. मुख्यमंत्री ने एसआईटी को घटना के तह तक जाने और तय समय में अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. बता दें इस मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है.

पीड़िता के शव का जबरन अंतिम संस्कार कराने का आरोप

Advertisement

चंदपा क्षेत्र के बुलगाड़ी में कथित गैंगरेप की शिकार पीड़िता की मौत के बाद अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन आरोपों के घेरे में है. आरोप है कि पुलिस ने शव परिजनों को नहीं सौंपा और अंतिम संस्कार कराने का दबाव डालने लगे. जबकि परिजन कुछ वक्त के लिए पीड़िता के शव को घर में रखकर आखिरी बार उसका चेहरा देखना चाहते थे. साथ ही उन्होंने रात में अंतिम संस्कार न करने की भी बात कही. लेकिन पुलिस व जिला प्रशासन ने फ़ोर्स के बल पर आधी रात के बाद बिना रीति रिवाज के मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया. कांग्रेस से लेकर तमाम विपक्षी दल परिवार से अंतिम संस्कार के हक़ छीने जाने को लेकर सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक पुलिस वाला परिजनों व ग्रामीणों को समझाता दिख रहा है. इस वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है कि रीति रिवाज समय के साथ बदलते रहते हैं. यह असाधारण परिस्थिति है. कहां लिखा है कि रात में अंतिम संस्कार नहीं होता. इस बात को मानिए कि कुछ गलती आप लोगो से भी हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.