Published On : Wed, Nov 1st, 2017

टीचरों को पुजारियों की ट्रेनिंग देना चाहती है हरियाणा सरकार, विरोध करने वालों को थमाया नोटिस!

Advertisement


हरियाणा: हरियाणा सरकार ने शिक्षकों के लिए एक बेहद ही अनोखा आदेश दिया है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शिक्षकों को पुजारियों की ट्रेनिंग लेने का आदेश दिया है। सरकार चाहती है कि यमुनानगर जिले में स्थित कपाल मोचन मंदिर में लगने वाले मेले के दौरान शिक्षक पुजारियों की तरह भगवान की पूजा करें और प्रसाद भी बाटें। टाइम्स नाउ के मुताबिक सरकार की ओर से दिए गए इस अनोखे आदेश को कई टीचर्स ने मानने से इनकार किया है। जिन शिक्षकों ने सरकार के आदेश का पालन करने से मना किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

पुजारियों की ट्रेनिंग लेने आदेश की आलोचना करने वाले शिक्षकों का कहना है कि सरकार के मुताबिक छात्रों को पढ़ाई से ज्यादा जरूरी पुजारी की ट्रेनिंग लेना है, राज्य में शिक्षा का स्तर और भी गिरता जा रहा है। हरियाणा में शिक्षकों का एक हिस्सा सरकार के इस आदेश से खासा नाजार है और इसका लगातार विरोध भी किया जा रहा है।

बता दें कि हरियाणा का कपाल मोचन भारत के पवित्र स्थानों में से एक है। यमुनानगर जिले में स्थित इस मंदिर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेला लगता है, जिसमें लाखों लोग पाप से मुक्त होने के लिए आते हैं और यहां स्थित सोम सरोवर में स्नान भी करते हैं। इसी मेले के लिए सरकार चाहती है कि शिक्षकों को पुजारियों की ट्रेनिंग दी जाए ताकि इस दिन सभी शिक्षक पुजारियों की तरह मंदिर में पूजा करें और भक्तों को प्रसाद भी बाटें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.