Published On : Sun, Apr 1st, 2018

जामसांवली में लाखों श्रद्धालुओं ने लिए हनुमानजी दर्शन

Advertisement

नागपुर: हनुमान जयंती पर लाखों श्रद्धालुओं ने जामसांवली स्थित सुप्रसिद्ध चमत्कारिक हनुमान मंदिर में पहुचकर हनुमानजी की श्रीमूर्ति के दर्शन लिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार के लगकर हनुमान लिए । मंदिर से जुड़े हुए विजय धवले ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से श्रद्धालुओ मंदिर परिसर में आना शुरू हो था। मध्यरात्रि से श्रद्धालु कतार में लग गए थे। प्रातः 4 बजें श्री मूर्ति का महाभिषेक किया गया। महाआरती के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोले गए। मंदिर समिति के देवराव पातुरकर ने बताया कि सुरक्षा के लिये पुलिस बल एवं स्वयंसेवक , सामाजिक संस्थाओ के कार्यकर्ता दिनभर सेवा में जुटे रहे। भक्तों की लंबी कतार देखकर धार्मिकता का माहौल ओतप्रोत दिखाई दे रहा था।

विधायक मोहोड ,विधायक परिणय फुके, सांसद कमलनाथ, नकुलनाथ ने हनुमानजी की श्री मूर्ति के दर्शन लिए। जगह -जगह महाप्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित संजीवनी सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा श्रद्धालुओं को संस्था कार्यकर्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी देकर अपने आसपास के मानसिक रोगियों को उपचार के लिए मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र भेजने को कहा, संस्था द्वारा संचालित मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बी.एम.ओ डाॅ. एन. के शास्त्री संस्था प्रमुख श्यामराव धवले, समन्वयक पंकज शर्मा, प्रकाश गोरकर प्रमुखता से उपस्थित थे। संस्था कार्यकर्ताओं ने लोगो को झाडफुक व बाबा के चक्कर मे न पड कर चिकित्सक से उपचार लेने कि सलाह दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.