Published On : Fri, Mar 30th, 2018

हनुमान लला को लगे छप्पन भोग

Advertisement


नागपुर: श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति, गवलीपुरा, सीताबर्डी के तत्वावधान में श्री राम भक्त हनुमान जी की जयंती पर विविध धार्मिक आयोजन जारी हैं। समिति की ओर से 31 मार्च तक हनुमान जयंती महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को पवनसुत हनुमान को छप्पन भोग लगाया गया। साथ ही लोहापुल माता मंदिर महिला मंडल व श्री गुरु दाउ भजन मंडल यादव समाज द्वारा सुमधुर भजनों का कार्यक्रम हुआ। जिसमें एक से बढ़कर एक हनुमान जी के भजन प्रस्तुत किए गए। क्षेत्र के नागरिक आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

गुरुवार 29 मार्च को थाडे़श्वरी राम मंदिर महिला मंडल द्वारा दोपहर 2 बजे भजन व शाम को 7 बजे रोहित मिश्रा व साथियों द्वारा जागरण होगा। शुक्रवार 30 मार्च को भजन संध्या होगी। कार्यक्रम के मुख्य दिवस 31 मार्च को श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर प्रातः 5 बजे महाअभिषेक, सुबह 11 बजे महाआरती होगी। तत्पश्चात अखंड महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रतिवर्ष समिति की ओर से भव्य महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। जिसका लाभ शहर सहित बाहर से आने वाले श्रद्वालु भी उठाते हैं। श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति ने श्रद्वालुओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.