Published On : Tue, Nov 13th, 2018

बिना अनुमति काट दिए आधा दर्जन विशालकाय पेड़

Advertisement

मेकोसाबग स्थित श्रीकृष्ण अपार्टमेंट की घटना,सोसाइटी के रहवासियों का विरोध

नागपुर : एक तरफ मनपा,राज्य और केंद्र सरकार पर्यावरण संतुलन करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण और जीवित वृक्षों का संरक्षण का दावा कर रही है, तो दूसरी ओर नागरिक बिना किसी कारण विशालकाय वृक्षों को बिना अनुमति के काट रही है. ऐसी ही घटना कल मेकोसाबाग स्थित श्रीकृष्ण अपार्टमेंट परिसर में घटी,जिससे इस परिसर में रहने वालों में रोष व्याप्त है.

उक्त अपार्टमेंट में रहने वाले सन्नी शर्मा ने जानकारी दी कि परिसर में ६ आम, नींबू, अमरूद के ३०-३५ वर्ष पुराने फलदार पेड़ थे, जिनकी औसतन ऊंचाई ४०-५० फुट थी. कल दोपहर परिसर में रहने वाले एक रहवासी ने बिना मनपा और बिना सोसाइटी के अनुमति के सभी पेड़ कटवा दिए. पेड़ काटने के लिए लगभग १ दर्जन लोग आए थे, जिन्होंने १ घंटे में सभी पेड़ काट दिए. जब तक अन्य रहवासी सामने आए उसके पहले आधा कटी हुई लकड़ी के भागे. रहवासियों के भारी विरोध के कारण आधा कटा हुआ लकड़ी आज भी परिसर में पड़ी हुई है.

Advertisement

इस मामले की तत्काल शिकायत जरिपटका पुलिस थाने और मनपा के संबंधित विभाग में की गई. मनपा के संबंधित विभाग के अधिकारी और सोसाइटी वाले जब पेड़ कटवाने वाले के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने बहाना बना कर जानकारी दी कि वे घर पर नहीं है.

सोसाइटी के रहवासियों ने पुलिस और मनपा प्रशासन से कानूनन कारवाई की मांग की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.