Published On : Thu, May 7th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में हल्दी समारोह बना खूनी संघर्ष का मैदान, मामूली विवाद में तीन युवकों पर चाकू से हमला

Advertisement

नागपुर : नागपुर के यशोधरा नगर इलाके में एक हल्दी समारोह उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब डीजे पर नाचने के दौरान मामूली धक्का लगने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के कुंदनलाल गुप्ता नगर की है। जानकारी के मुताबिक एक युवक के हल्दी समारोह में दोस्त और रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोप है कि आर्यन धुर्वे और प्रज्वल रामटेके ने मिलकर रितिक सांगोड़े, यश नंदनवार और हर्ष नंदनवार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आर्यन धुर्वे ने चाकू निकालकर रितिक सांगोड़े के हाथ और कोहनी पर वार किया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे हर्ष नंदनवार और यश नंदनवार पर भी चाकू से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
यशोधरा नगर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement

हल्दी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हुआ विवाद मामूली धक्का लगने पर चाकूबाजी तीन युवक गंभीर रूप से घायल यशोधरा नगर पुलिस ने दर्ज किया मामल आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges