Published On : Wed, Apr 18th, 2018

एमएलए की भतीजी का फेसबुक एकाउंट हैक कर अश्लील मैसेज भेजने वाला युवक गिरफ़्तार

Advertisement

Facebook

नागपुर : विदर्भ के एक विधायक की भतीजी का फेसबुक प्रोफाईल हैक पर उसे परेशान करने वाले युवक को नागपुर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। ख़ास है गिरफ़्तार किया गया युवक ख़ुद साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की तफ़्तीश में पुलिस की मदत करता था। धंतोली थाने के पुलिस निरीक्षक दिनेश शेंडे ने साइबर सेल की मदत से 21 वर्षीय आरोपी अर्जुन संजय वानखेड़े को धर दबोच लिया।

अर्जुन कई साइबर और अन्य आपराधिक प्रकरणों में तकनीकी तौर पर धंतोली पुलिस की मदत कर चुका है। पॉलिटेक्निक की पढाई कर चुका आरोपी साइबर का विशेषज्ञ है। अर्जुन एक युवती के फेसबुक एकाउंट को हैक कर पीड़िता की तस्वीर के साथ गंदे मैसेज भेजकर उसे लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी जिस युवती से इस तरह की हरकत कर रहा था उसे उसकी पहचान की जानकारी नहीं थी। पीड़िता एक विधायक की भतीजी है और नागपुर में रहकर उसने पढाई की है।

सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान हो रहा मानसिक शोषण जब सहन से बाहर हो गया तो पीड़िता ने पुलिस की मदत ली। जाँच में पता चला की पीड़िता को परेशान करने वाला शख्श फेसबुक हैकिंग का विशेषज्ञ है। पुलिस को अर्जुन पर शक हुआ। इसलिए उसे साइबर सेल में एक मामले की छानबीन के सिलसिले में बुलाया गया। आरोपी से जब युवती के फेसबुक हैक के बारे में पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई खुद ब खुद उगल दी। आरोपी को गिरफ़्तार का बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.