Published On : Mon, Aug 28th, 2017

जज के सामने रोते रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम, सुनाई 10 साल की सजा

Advertisement


रोहतक: डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार को रेप केस के मामले में 10 साल की सजा सुना दी। सजा सुनाए जाने के दौरान डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल में लगी अदालत में रहम की भीख मांगते दिखे।

लाखों श्रद्धालुओं से ‘पिताजी’ कहलाने वाले गुरमीत सिंह आंखों में आंसू भरकर सीबीआई के स्पेशल जज जगदीप सिंह के साथ खड़े थे। रोते हुए गुरमीत सिंह बार-बार 7 साल-7 साल बोलते रहे यानी रेप केस में उन्हें अधिकतम 10 साल की सजा की बजाय 7 साल की दी जाए। हालांकि जज ने उनकी किसी दलील पर गौर न करते हुए 10 साल जेल की सजा सुनाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 साल की सजा सुनाए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह कुर्सी पकड़कर रोते दिखाई दिए।

रोहतक की जेल में लगी अदालत में मौजूद गुरमीत सिंह के तीन वकीलों ने रहम की अपील करते हुए कहा, ‘राम रहीम सिंह सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लोगों के कल्याण के लिए काम करते रहे हैं। इसलिए उनके प्रति सजा में नरमी बरती जानी चाहिए।’ इससे पहले सीबीआई के वकीलों ने संक्षिप्त शब्दों में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि गुरमीत सिंह को इस मामले में अधिक से अधिक सजा दी जानी चाहिए।

बता दें कि स्पेशल जज जगदीप सिंह ने सीबीआई और गुरमीत सिंह के वकीलों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.