Published On : Mon, Oct 15th, 2018

क्वेटा काॅलोनी में मच रही गुजराती गरबों की धूम

Advertisement

पारंपरिक परिधान में हो रहे गरबे, बांटे जा रहे पुरस्कार

नागपुर: लकड़गंज, क्वेटा काॅलोनी के श्री नवरात्र महोत्सव मंडल में गुजराती पारंपरिक परिधान में रास- गरबा में लीन होकर युवक युवतियां मैया की भक्ति कर रहे हैं। मंडल को भेंट देकर अनेक गणमान्य मैया के ज्योत के दर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में पुलिस आयुक्त भूषणकुमार उपाध्याय, एनआईटी के पूर्व ट्रस्टी जयप्रकाश गुप्ता, एनवीसीसी के पूर्व अध्यक्ष दीपेन अग्रवाल, डा. मोती रामानी, नगरसेवक पोहने, नगरसेवक नरेंद्र बोरकर, दिनेश गुप्ता, मोटवानी, हुड़केश्वर झोन के पुलिस इं.माने ,संेट्रल रेलवे के राव ,भंडारा के सांसद मधुकर कुकड़े, गांेदिया के विधायक इटकेलवार, रमेश जैसवाल, महेंद्र राउत सहित अन्य गरबा पंडाल को भेंट दी। मंडल की ओर सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, दुपट्टा, शाॅल, श्रीफल, श्रीमद् भगवद्गीता और स्मृति चिन्ह देकर उनका सत्कार किया ।

आज की प्रथम आरती यजमान धर्मेंद्र आचार्य परिवार, राजू आचार्य परिवार, खुशाल पटेल परिवार, जय व्यास परिवार, मनीष मनसाता परिवार, श्री नवरात्र दवाखाने के डा. रिचा छाबरानी, डा. अर्चना संचेती, डा.डी.बी देवतारे, डा. आदित्य बोथरा, डा. प्रशांत जोगी, डा. प्रियंका मागिया ने की।

Advertisement

‘हे मां जगदंबे थारी चुनरी रो लाल रंग मन भावे रे…’, ‘सोहनी सोहनी ज्योत मैं जगाई शेरावालिये, तैनु तेरे जागे दी बधाई शेरावालिये….’ से परिसर भक्तिमय हो गया। सभी सुंदर परिधान में आने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया जा रहा है। गरबे के द्वार पर मुख्य आकर्षण के रूप में अमरावती से आए मूक बधिर कलाकार परेश पाटिल द्वारा भगवान गणेश, माता दुर्गा, रास गरबा के दृश्य की सुंदर रंगोली उकेरी जा रही है। जिसे देखने के लिये दर्शकों का भीड़ जुट रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.