Published On : Sat, Dec 2nd, 2017

नोटबंदी से चीन को हुआ फायदा, देश को डेढ़ लाख करोड़ का नुकसान

Advertisement


नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। शनिवार को सूरत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मनमोहन ने कहा कि ‘नोटबंदी से चीन को फायदा हुआ है क्योंकि 2016-17 की पहली छमाही में वहां से आयात में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नोटबंदी के बाद लागू किए गए जीएसटी जैसे कदम से व्यापारी वर्ग की कमर टूट गई है और इससे ‘टैक्स टेररिज्म’ का दौर शुरू हो गया है।

सिंह ने कहा कि वे कालेधन के खिलाफ प्रतिबद्धता जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम करते हैं लेकिन नोटबंदी का इस्तेमाल कालेधन को सफेद करने के लिए किया गया है। इससे न तो कालेधन पर लगाम लगी है और न ही जाली करंसी के कारोबार पर। अगर इससे किसी का फायदा हुआ है तो वह है चीन। नोटबंदी और जीएसटी के कारण अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हुई है, जिसकी वजह से उसे डेढ़ लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

पूर्व पीएम ने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। उन्होंने याद दिलाया कि किसानों को फायदा पहुंचाने वाले सरदार सरोवर बांध की आधारशिला देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पंडित नेहरू और सरदार पटेल के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते हैं
सरकारी परियोजनाओं से प्रभावित और विस्थापित होने वाले किसानों के लिए समावेशी विकास की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ग की चिंता किए बगैर देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मोदी जी देश के दो बड़े नेताओं पंडित नेहरू और सरदार पटेल के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते हैं उससे कुछ मिलने वाला नहीं है।

सिंह ने कहा कि 8 नंवबर भारतीय अर्थव्यवस्था और प्रजातंत्र में काला दिन के रूप में याद किया जाएगा। देश कभी नहीं भूल सकेगा कि नोटबंदी के दौरान लाइन में लगने से करीब सौ से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नोटबंदी पर वार करने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नोटबंदी मामले में मनमोहन सिंह असहाय नजर आ रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक परिवार के प्रति निष्ठा दिखाने के लिए मनमोहन सिंह गलत प्रचार प्रसार कर रहे हैं। धरमेंद्र प्रधान ने आगे कहा कि जीडीपी के आंकड़ें आ चुके हैं और वो आंकड़ें उनके सारे सवालों का जबाव देने के लिए काफी हैं।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges