Published On : Tue, Nov 28th, 2017

गुजरात के मुख्यमंत्री का ऑडीओ टेप वायरल- बोले स्थिति ख़राब है

Advertisement

Vijay Rupani
अहमदाबाद: INN हिन्दी वेब पोर्टल के अनुसार गुजरात चुनाव की तारीखें क़रीब आ रही हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ नया वायरल हो रहा है

पहले हार्दिक पटेल की सीडी और अब नया मामला गुजरात के जैन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के ऑडीओ टेप वायरल होने का है

जिसमें वो सुरेंद्रनगर के नरेश संगीतम से बात कर रहे हैं, बातचीत में विजय रूपाणी नरेश संगीतम से कह रहे हैं की वो अभी देश में इकलौते जैन मुख्यमंत्री हैं आगे वो बोलते हैं की उन्हें नरेंद्र भाई का फ़ोन आया था जिसमें नरेंद्र भाई ने कहा की 5% जैन होने के बाद भी हमने आपको मुख्यमंत्री बनाया है इसी दौरान विजय रूपाणी नरेश से पूछते हैं की क्या सुरेन्द्र नगर में जैन माने हैं या नहीं ?

आख़िर वायरल ऑडीओ टेप में है क्या ?

(INN हिंदी ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

नरेश– हाँ जी हाँ जी

विजय रूपाणी– एक मिनट ज़रूरी फ़ोन आया है

नरेश – हाँ जी जय जिनेंद्र

विजय रूपाणि– नमस्कार , जय जिनेंद्र

नरेश भाई हमें चुनाव लड़ना नहीं है फ़ॉर्म वापस ले लेना है क्यूँकि पूरे भारत में एक ही जैन मुख्यमंत्री है

नरेश– बराबर

विजय रूपाणी– मुझे नरेंद्र भाई का फ़ोन आया था उन्होंने कहा की सिर्फ़ 5% जैन होने के बाद भी आपकोमुख्यमंत्री बनाया है , सरेंद्रनगर में जैन माने या नहीं माने

नरेश- माने हैं क्यूँ नहीं मानेंगे

विजय रूपाणी– हम सब की स्थिति इस बार ख़राब है , मेरी ज़्यादा ख़राब है

नरेश– हम आपकी परिस्थिति ख़राब नहीं होने देंगे , आपका साथ देंगे

नोट- अभी इस वायरल ऑडीओ टेप पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.