Published On : Wed, May 12th, 2021

गुजरात: भावनगर के जनरेशन अस्पताल में लगी आग

Advertisement

ICU में एडमिट थे 70 मरीज

कोरोना संकट के बीच देश के अस्पतालों में आग लगने का सिलसिला जारी है. अब गुजरात के भावनगर स्थित जनरेशन अस्पताल में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग तीसरी मंजिल पर लगी, जहां आईसीयू बेड थे. जब आग लगी, उस वक्त आईसीयू में 70 से ज्यादा मरीज एडमिट थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी. आग लगते ही सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है. इस वजह से किसी मरीज की जान नहीं गई है. फिलहाल, मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई.

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया. जब अस्पताल में आग लगी तो अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में मरीजों को बाहर लाया गया. कई मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे. उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बाहर लाया गया और तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया. जनरेशन अस्पताल की तत्परता से किसी भी मरीज की जान नहीं गई.

इससे पहले गुजरात के भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में बने कोरोना केयर वार्ड में 30 अप्रैल की रात अचानक आग लग गई थी. देखते ही देखते आग की लपटें आईसीयू वार्ड तक पहुंच गई थी. इस गंभीर हादसे में 14 मरीज और 2 स्टाफ नर्स की मौत हो गई थी.

Advertisement

कोरोना वार्ड में करीब 49 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 24 मरीज आईसीयू में थे. भरूच के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल से दो दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे के प्राइम क्रिटिकेअर हॉस्पिटल में आग लग गई थी. आग लगने के बाद आनन-फानन में मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा था. इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई थी. इस घटना से कुछ दिन पहले मुंबई से सटे विरार इलाके में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी.Live TV

Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges