Published On : Thu, Nov 23rd, 2017

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप

Advertisement

Ahemdabad Bomb Threat.
अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। वहीं अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

रेलवे स्टेशन पर बम होने की आशंका के बीच मौके पर बम निरोधक दल पहुंच चुका है। साथ ही स्टेशन पर यात्रियों को सतर्क कर दिया गया है जहां संदिग्ध वस्तु दिखाई दे रही है।

बता दें कि राज्य में पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोटिंग होनी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 नवंबर और 29 नवंबर को राज्य में आठ रैलियों को संबोधित करनेवाले हैं। खबर लिखे जाने तक जांच पड़ताल जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.