Published On : Thu, Nov 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

BJP की पहली लिस्ट में 160 नाम, हार्दिक को विरमगाम, तो रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट

Advertisement

गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. 182 सीटों वाले गुजरात में बीजेपी की पहली लिस्ट में 160 नाम हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को घाटलोदिया से टिकट दिया गया है. वे इसी सीट से मौजूदा विधायक हैं. वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है. पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विरमगाम से पार्टी ने मैदान में उतारा है.

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे. इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे.

2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े इन नेताओं को बीजेपी ने दिया टिकट
प्रद्युमन सिंह जडेजा (अबडासा), कुवरजी बावड़ियां (जसदन), जवाहर चावडा (मानावदर), हर्षद रिबडीया (विसावदर), भगा बारड ( तालाला), अश्विन कोटवाल (खेडब्रह्मा) , जीतू चौधरी (कपराडा) को बीजेपी से टिकट दिया गया है. ये सभी नेता कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए हैं.

विजय रुपाणी ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान
बीजेपी की आज लिस्ट जारी होनी है. इससे एक दिन पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इलेक्शन नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं नितिन पटेल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को खत लिखा है. इसमें कहा गया है कि वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते. इन दोनों के अलावा कुछ अन्य भी नाम सामने आए हैं जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है.

Advertisement

रुपाणी सरकार के कुल 8 मंत्रियों ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भुपेन्द्र सिंह चुडासमा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसी के साथ गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल जो कि बोटाद से विधायक हैं वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. रुपाणी सरकार के मंत्री कौशिक पटेल, वल्लभ काकडिया और योगेश पटेल भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.